CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चारा परिवहन संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू-गाड़ियां बंद, चारा सप्लाई ठप
CG NEWS : Fodder Transport Union begins indefinite strike in Chhattisgarh - vehicles stopped, fodder supply halted

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सोमवार से चारा परिवहन संघ ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। राजधानी रायपुर के धरना स्थल पर प्रदेशभर से सैकड़ों वाहन चालक और परिवहन ठेकेदार जुटे। पहले ही दिन संघ ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए साफ कर दिया कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
READ MORE : CG NEWS : अब जमीन खरीदो बिना डर के: छत्तीसगढ़ में लागू हुए 10 धांसू सुधार, बिचौलिया और फर्जीवाड़ा खत्म
क्यों भड़का चारा परिवहन संघ?
संघ के प्रदेश अध्यक्ष लेखराम साहू ने बताया कि सबसे बड़ी मांग पैराकुट्टी और पशु आहार ढोने वाले वाहनों को टोल टैक्स से छूट देने की है। उनका कहना है कि किसानों और पशुपालकों से जुड़े इन वाहनों पर अतिरिक्त आर्थिक भार डालना पूरी तरह अनुचित है। इससे पशुपालकों की लागत बढ़ेगी और प्रदेश के पशुधन संरक्षण पर भी सीधा असर पड़ेगा।
READ MORE : CG NEWS : अब जमीन खरीदो बिना डर के: छत्तीसगढ़ में लागू हुए 10 धांसू सुधार, बिचौलिया और फर्जीवाड़ा खत्म
संघ की प्रमुख मांगें:
- पैराकुट्टी और पशु आहार वाहनों को टोल टैक्स से छूट
- चारा सप्लाई के लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाना
- परिवहन दरों में तत्काल वृद्धि
- परिवहन अनुबंधों का समय पर नवीनीकरण
- सरकारी योजनाओं में चारा परिवहन को शामिल करना
संघ का आरोप है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के सामने गुहार लगाते रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले। अब मजबूर होकर उन्होंने चक्का जाम और चारा सप्लाई ठप करने का कदम उठाया है।
READ MORE : CG NEWS : अब जमीन खरीदो बिना डर के: छत्तीसगढ़ में लागू हुए 10 धांसू सुधार, बिचौलिया और फर्जीवाड़ा खत्म
क्या होगा असर?
चारा आपूर्ति रुकने से प्रदेशभर के गौशालाओं, डेयरी फॉर्मों और निजी पशुपालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यदि जल्दी समाधान नहीं निकला, तो आने वाले दिनों में दूध उत्पादन पर भी संकट के बादल मंडरा सकते हैं।
संघ के पदाधिकारियों ने साफ कर दिया है कि वे बिना ठोस निर्णय के पीछे हटने वाले नहीं हैं। अब गेंद सरकार के पाले में है कि वह किसानों, पशुपालकों और परिवहनकर्ताओं के हित में जल्द कोई समाधान पेश करती है या नहीं।
फिलहाल पूरे प्रदेश में चारा सप्लाई की गाड़ियां थमी हुई हैं और संकट गहराने लगा है।