Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी न ले सकें, तो जरूर खरीदें ये 5 चीजें…घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि
Akshaya Tritiya 2025 : If you cannot buy gold and silver on Akshaya Tritiya, then definitely buy these 5 things... happiness and prosperity will increase in the house

नई दिल्ली | Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया का पर्व हर वर्ष बेहद शुभ माना जाता है। इस बार यह 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। “अक्षय” का अर्थ होता है, जो कभी क्षय (नाश) न हो। मान्यता है कि इस दिन जो भी वस्तु खरीदी जाती है, उसमें निरंतर वृद्धि होती है। परंतु इस वर्ष सोने के दाम एक लाख रुपये के पार चले जाने से कई लोगों के लिए सोना खरीदना कठिन हो गया है।
Akshaya Tritiya 2025 ऐसे में कुछ वस्तुएं ऐसी हैं जिन्हें अक्षय तृतीया पर खरीदने से सोने जैसा ही शुभ फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं वे पांच चीजें कौन सी हैं-
1. रुई
रुई को शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन रुई खरीदकर घर लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में स्थायी सुख-समृद्धि का वास होता है।
READ MORE : Vastu Tips : क्या आप भी गिनकर बनाते हैं रोटियां? तो छोड़ दें आज से ही ये आदतें, वरना…
पूजा में रुई से बनी बत्ती का उपयोग करने से लक्ष्मी नारायण की विशेष कृपा प्राप्त होती है। रुई को तिजोरी या अनाज के भंडार में रखने से धन और अन्न में कभी कमी नहीं आती।
2. सेंधा नमक
Akshaya Tritiya 2025 सेंधा नमक को आयुर्वेद और वास्तु शास्त्र दोनों में शुभ माना गया है। अक्षय तृतीया के दिन सेंधा नमक घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
READ MORE : VASTU TIPS : घर की छोटी-छोटी चीजें बदल सकती हैं आपका भाग्य, जानिए क्या है इनका सही इस्तेमाल
यह कर्ज, दुर्भाग्य और मानसिक कष्टों को दूर करने में सहायक माना जाता है। मां लक्ष्मी के आगमन के लिए सेंधा नमक को घर में स्थान देना विशेष लाभकारी होता है।
3. मिट्टी का बर्तन
मिट्टी को पृथ्वी तत्व का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया पर मिट्टी का बर्तन खरीदना मां पृथ्वी का सम्मान करने के समान है। इससे जीवन में स्थायित्व और समृद्धि आती है।
READ MORE : Vastu Tips : कर्ज से नहीं मिल रहा छुटकारा? तो आज से ही अपनाएं ये उपाय, जल्द दूर होगी परेशानी…
इस दिन मिट्टी के बर्तन में अनाज, जल, गुड़ आदि भरकर ब्राह्मण, कन्याओं या जरूरतमंदों को दान करना सात पीढ़ियों तक पुण्य प्रदान करने वाला बताया गया है।
4. जौ
Akshaya Tritiya 2025 जौ को भगवान विष्णु का प्रिय अनाज माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन जौ खरीदकर घर लाना विशेष शुभ होता है। विष्णु पूजा में जौ अर्पित करने और फिर उसे घर में रखने से स्थायी लक्ष्मी का वास होता है।
READ MORE : Vastu Tips : अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में नहीं लग रहा मन, तो अपनाएं ये वास्तु उपाय…तुरंत दिखेगा असर
मान्यता है कि इस दिन लाया गया जौ अक्षय धन का प्रतीक बनता है और जीवन में समृद्धि लाता है।
5. कौड़ी
Akshaya Tritiya 2025 कौड़ी को महालक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। अक्षय तृतीया पर कौड़ी घर लाकर पूजा स्थान, तिजोरी या अनाज के डिब्बों में रखने से धन में वृद्धि होती है और अन्न-धन की कभी कमी नहीं रहती।
READ MORE : Vastu Tips For Home : घर से तुरंत हटा दें ये चीजें, धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी!
कौड़ी लाने से घर में आर्थिक स्थिरता आती है और दरिद्रता दूर होती है।
डिस्क्लेमर : यह दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती। इसे अपनी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें, और किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।