
मध्य प्रदेश | BREAKING NEWS : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में वैन के कुएं में गिरने से 12 लोगों की जान चली गई। हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है। यह दुखद घटना नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के कचरिया गांव में हुई।
BREAKING NEWS घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि वैन चालक के नियंत्रण खो देने की वजह से वाहन सड़क से फिसलकर सीधे कुएं में जा गिरा। वैन में दो छोटे बच्चे भी सवार थे। चार लोगों को सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कुएं में जहरीली गैस मौजूद होने के कारण राहत कार्य में कठिनाई आई।
BREAKING NEWS मंदसौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि वैन में कुल 14 लोग सवार थे। रास्ते में वैन ने एक बाइक को टक्कर मारी, जिसमें बाइक सवार की भी मौत हो गई। घटना के दौरान बचाव कार्य में लगे मनोहर नामक एक व्यक्ति ने बहादुरी दिखाते हुए चार लोगों की जान बचाई, लेकिन खुद पानी में डूबकर जान गंवा बैठा। इस हादसे में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
READ MORE : CRIME NEWS : खौफनाक सुबह: अर्धनग्न हालत में महिला की लाश मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
BREAKING NEWS मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस भीषण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिवारों को इस दुखद घड़ी में संबल प्राप्त हो। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”