National

UPSC Result : शक्ति दुबे बने UPSC 2024 के टॉपर, आयोग ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट

UPSC Result : शक्ति दुबे बने UPSC 2024 के टॉपर, आयोग ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट

UPSC Result : नयी दिल्ली । संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में शक्ति दुबे ने पहला स्थान प्राप्त कर टॉप किया है। कुल 1132 पदों के लिए जारी की गई इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। टॉप 10 में इस बार कई महिला उम्मीदवारों ने भी जगह बनाकर प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।

UPSC Result : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में नियुक्तियों के लिए आयोजित की थी।

UPSC

UPSC Result : इस वर्ष परीक्षा में शक्ति दुबे (रोल नंबर 10240782) ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल, तीसरे पर डोंगरे अर्चित पराग और चौथे स्थान पर शाह मार्गी चिराग रहे। टॉप 10 में अन्य प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के नाम हैं:

5. आकाश गर्ग
6. कोमल पुनिया
7. आयुषी बंसल
8. राज कृष्ण झा
9. आदित्य विक्रम अग्रवाल
10. मयंक त्रिपाठी

UPSC Result : इंटरव्यू राउंड 7 जनवरी 2025 से शुरू होकर 17 अप्रैल 2025 तक चला। मुख्य परीक्षा में सफल करीब 2845 अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया था।

 

UPSC Result : कुल पदों की जानकारी:

 

UPSC Result : UPSC ने CSE 2024 के तहत कुल 1132 पदों पर भर्तियों की घोषणा की थी। प्रारंभिक अधिसूचना में यह संख्या 1056 थी, जिसे बाद में बढ़ाया गया।

UPSC Result : IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) – 180 पद

अनारक्षित: 73

अनुसूचित जाति: 24

अनुसूचित जनजाति: 13

अन्य पिछड़ा वर्ग: 52

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 18

IPS (भारतीय पुलिस सेवा) – 147 पद

अनारक्षित: 60

अनुसूचित जाति: 23

अनुसूचित जनजाति: 10

ओबीसी: 42

ईडब्ल्यूएस: 15

IFS (भारतीय विदेश सेवा) – 55 पद

अनारक्षित: 23

अनुसूचित जाति: 9

अनुसूचित जनजाति: 5

ओबीसी: 13

ईडब्ल्यूएस: 5

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button