Rashifal

Aaj ka Rashifal 20 April 2025 : आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, और इनकी बढ़ सकती है परेशानी…पढ़ें राशिफल

Today's horoscope 20 April 2025 : Today these zodiac signs will get good news, and their problems may increase... read horoscope

रायपुर Aaj ka Rashifal 20 April 2025 :  : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 20 अप्रैल को रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से जातक के हर कार्य सफल होते हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।आइए जानते हैं 20 अप्रैल 2025  को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

Read More : CG CRIME : रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई-अवैध रूप से आयरन ओरे ढो रहे सात ट्रक जब्त, वाहन चालकों पर केस दर्ज

Aaj Ka Rashifal 30 December 2024
Aaj Ka Rashifal 30 December 2024

Aaj ka Rashifal 20 April 2025

मेष राशि
परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि
नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें, व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशि
कला या संगीत में रुझान बढ़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।

Aaj ka Rashifal 8 January 2025

Aaj ka Rashifal 20 April 2025

Read More :  CG CRIME : ACCU और मोहन नगर पुलिस का कमाल, 12 लाख की हेरोइन जब्त

कर्क राशि
नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों व वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि
नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि
कारोबार में सुधार होगा। लाभ के मौके मिलेंगे, पर भागदौड़ भी अधिक रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। यात्रा पर भी जा सकते हैं।

Read More :  BOLLYWOOD NEWS : ‘वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2’ का दमदार कमबैक – चियां विक्रम की एक्शन थ्रिलर 24 अप्रैल को मचाएगी धमाल, जानिए कहां और कैसे देखें

Aaj Ka Rashifal 30 December 2024

Aaj ka Rashifal 20 April 2025

तुला राशि
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिल सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि
नौकरी में परिवर्तन के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि
कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शत्रुओं से सतर्क रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, पर कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

Read More :  CG NEWS : हर शनिवार को कुरकुट नदी तट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में होगा हनुमान चालीसा का पाठ, भक्तों ने लिया सामूहिक निर्णय

मकर राशि
कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कुछ आरम्भिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि
नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान भी पर जाना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

मीन राशि
नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

Read More : CG NEWS : अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों ने नगर विधायक अमर अग्रवाल से की मुलाकात, नेपाल में लहराया परचम

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button