CG NEWS : नेशनल हेराल्ड केस को लेकर गरमाया सियासी माहौल, भाजपाइयों ने किया कांग्रेस भवन का घेराव
CG NEWS : Political atmosphere heated up over National Herald case, BJP members surrounded Congress Bhawan

जगदलपुर। CG NEWS : नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर बस्तर में सियासी माहौल गरमा गया है। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नारेबाजी हुई, जिससे वातावरण तनावपूर्ण हो गया।
READ MORE : CG NEWS : कोण्डागांव में गूंजेगी राष्ट्रवाद की आवाज़, पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ का होगा प्रेरणादायक व्याख्यान
CG NEWS पुलिस प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के आसपास सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए गए थे, जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन तक नहीं पहुँच सके।
CG NEWS भाजपा कार्यालय से रैली के रूप में निकले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि नेशनल हेराल्ड घोटाला दरअसल कांग्रेस पार्टी द्वारा हजारों करोड़ की संपत्ति हड़पने की सोची-समझी साजिश है। उनका कहना था कि 1937 में स्थापित ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार स्वतंत्रता सेनानियों की आवाज था, न कि नेहरू परिवार की निजी संपत्ति।
READ MORE : CG BREAKING : जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली, 6 लाख कैश और 11 लैपटॉप समेत बड़ा जखीरा बरामद
CG NEWS भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जब 2008 में अखबार का प्रकाशन बंद हुआ, तो कांग्रेस ने पार्टी फंड से 90 करोड़ रुपये की राशि दी, जिसे बाद में यंग इंडियन नामक कंपनी को महज 50 लाख में ट्रांसफर कर दिया गया। इस कंपनी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 38-38 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसके बाद नेशनल हेराल्ड की संपत्ति गांधी परिवार के कब्जे में चली गई।
CG NEWS प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी मोर्चा संभालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। हालांकि पुलिस की सतर्कता और तैनाती के चलते किसी प्रकार की बड़ी घटना नहीं हुई।
CG NEWS अविनाश श्रीवास्तव, भाजयुमो बस्तर जिला अध्यक्ष ने कहा, – “यह घोटाला सिर्फ आर्थिक नहीं, नैतिक और राजनीतिक भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस पार्टी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रतीकों को भी नहीं बख्शा। अब देश जान चुका है कि ये परिवार देश की संपत्ति को भी निजी संपत्ति समझता है।”