EntertainmentInternationalNationalSports

SRH vs MI : आज फिर मचेगा ग़दर! मुंबई के महारथियों के सामने होंगे हैदराबादी धुरंधर, जानें हेड टू हेड आंकड़े…

 

नई दिल्ली। SRH vs MI : आज आईपीएल 2025 के 33 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने होंगे। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीम अंक तालिका में पिछड़ी हुई है। ऐसे में आज दोनों टीमें 2 अंक पाने के लिए भिड़ेगी।

SRH vs MI : मुंबई इंडियंस ने अब तक 6 मुकाबलों में सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है और 4 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 4 अंकों के साथ वे 7वें पायदान पर हैं। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत भले ही दमदार रही, लेकिन लगातार चार हार ने उनका मनोबल गिरा दिया। हालांकि, पिछले मुकाबले की जीत से टीम थोड़ी राहत में है और अब 9वें स्थान पर है। आज अगर SRH जीतती है तो वह सीधे 7वें स्थान पर पहुंच सकती है।

Read More : SRH vs PBKS : पंजाब को चौथा झटका, शशांक सिंह की पारी जल्द खत्म

SRH vs MI : वानखेड़े रिकार्ड्स
कुल खेले गए IPL मैच: 118
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 55 बार
लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती: 63 बार
टॉस जीतने वाली टीम जीती: 61 बार
टॉस हारने वाली टीम जीती: 57 बार

हेड टू हेड
मुंबई और हैदराबाद के बीच कुल 23 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 13 और हैदराबाद ने 10 मैच जीते हैं। SRH के खिलाफ MI का सबसे बड़ा स्कोर 246 का है और MI के खिलाफ SRH का सबसे बड़ा स्कोर 277 रनों का है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button