Chhattisgarh

Big Breaking : कवर्धा कलेक्टर को मिला धमकी भरा मेल, 2:30 बजे ब्लास्ट करने की दी गई चेतावनी, मचा हड़कंप…

कवर्धा। Big Breaking : जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला कलेक्टर के आधिकारिक ईमेल पर एक विस्फोट की धमकी मिली। मेल में लिखा गया था कि कलेक्टरेट को 2:30 बजे आरडीएक्स से उड़ा दिया जाएगा। धमकी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बम निरोधक दस्ते में हड़कंप मच गया।

Read More : Big Breaking : कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़, जवानों को मिली बड़ी सफलता, 13 लाख के इनामी दो माओवादी ढेर

Big Breaking : ईमेल की जानकारी मिलते ही कवर्धा कलेक्टरेट परिसर को पूरी तरह खाली करवा लिया गया। कर्मचारी, अधिकारी और आगंतुकों को बाहर निकालकर पूरे दफ्तर को सील कर दिया गया। बम डिफ्यूज टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली। हालांकि शुरुआती जांच में किसी तरह की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।

Read More : Big Breaking : देर रात मचा हड़कंप, गांव में लगी भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख

Big Breaking : इस धमकी भरे मेल ने सुरक्षा एजेंसियों को और भी ज्यादा चौकन्ना कर दिया जब यह सामने आया कि मेल में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी को जान से मारने की धमकी का भी ज़िक्र था। बताया जा रहा है कि यह मेल कथित रूप से कश्मीर से भेजा गया है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button