
गुरुग्राम। Rape Case : अस्पताल में इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई है। हरियाणा के गुरुग्राम से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने दिल दहला दिया है। एक नामी निजी अस्पताल में भर्ती 46 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ इलाज के दौरान यौन उत्पीड़न की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
Rape Case : ट्रेनिंग के लिए आई थी गुरुग्राम, होटल में रुकी थी पीड़िता
मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला एयर होस्टेस एक एयरलाइन कंपनी के लिए काम करती हैं और पिछले दिनों गुरुग्राम के दरबारीपुर इलाके में ट्रेनिंग के लिए आई थीं। वह सेक्टर-15 के एक होटल में ठहरी हुई थीं। 5 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे होटल के स्विमिंग पूल में डूब जाने की वजह से उन्हें तत्काल पास के एक अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से एक बड़े निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
Read More : Jashpur rape : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, जब बड़ी मां को वारदात की जानकारी दी, तो उसने कहा – किसी को….
Rape Case : वेंटिलेटर पर थी पीड़िता, उसी दौरान हुई वारदात
बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल की रात करीब 9 बजे, जब महिला ICU में वेंटिलेटर पर थीं, तभी उनके साथ यह घिनौनी हरकत की गई। उस समय वे होश में नहीं थीं और अस्पताल के कर्मचारियों पर ही शक जताया जा रहा है।
Rape Case : पति को दी आपबीती, पुलिस में दर्ज हुआ केस
स्वास्थ्य लाभ के बाद जब महिला अपने घर लौटीं, तो उन्होंने अपने पति को अस्पताल में हुई दरिंदगी के बारे में बताया। इसके बाद 14 अप्रैल को उनके पति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। गुरुग्राम के सदर थाना में अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Read More : CG Rape : नाबालिक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Rape Case : जांच में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि अस्पताल के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैमरों में कैद हुई हैं, जिन्हें ध्यान से देखा जा रहा है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।