NationalBusiness

Gold Rates Today 15th April : फिर 1000 रूपए महंगा हुआ सोना! 10 ग्राम के लिए देने होंगे इतने रूपए, चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट…

 

नई दिल्ली। Gold Rates : अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो आपके लिए बुरी खबर हैं। दरअसल आज फिर सोने के दाम में इजाफा हुआ हैं। ताजा अपडेट के अनुसार आज सोना लगभग 1000 रूपए महंगा हुआ हैं। वहीं चांदी भी महंगी हुई हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट 999 शुद्धता वाले सोने का भाव आज 93163 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जो अंतिम कारोबारी दिन यानी 11 अप्रैल की शाम 92701 रूपए थी। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी 94863 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। जो जो अंतिम कारोबारी दिन यानी 11 अप्रैल की शाम 92929 रूपए प्रति KG थी।

Read More : Gold Rates : ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, 93,300 के आंकड़ें को किया पार, जानिए कितने में मिला रहा 22 कैरेट गोल्ड…

Gold Rates : वहीं 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 92790 रुपये पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 85337 रुपये पर पहुंच गया है। साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 69872 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज 54500 रुपये हो गया है।

Gold Rates : कैसे चेक करें सोने-चांदी के दाम?

अगर आप सोने-चांदी की ताजा कीमत जानना चाहते हैं, तो मिस्ड कॉल के जरिए रेट चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड प्राइस जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें, इसके बाद आपको एसएमएस के जरिए ताजा दामों की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, IBJA की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के अपडेटेड दाम देख सकते हैं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button