ICC New Role : ICC में भारतीय दिग्गजों की वापसी, गांगुली और लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ICC New Role : Indian veterans return to ICC, Ganguly and Laxman get big responsibility

नई दिल्ली | ICC New Role : भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पुरुष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ उनके पूर्व साथी और अनुभवी बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण को भी समिति के सदस्य के तौर पर पुनर्नियुक्त किया गया है। ICC ने यह घोषणा रविवार, 13 अप्रैल को की।
ICC New Role गांगुली को पहली बार 2021 में इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया था, जब उन्होंने अनिल कुंबले की जगह ली थी। कुंबले ने तीन कार्यकाल पूरे करने के बाद यह पद छोड़ा था। 2000 से 2005 तक भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करने वाले गांगुली को इस भूमिका में उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए फिर से नियुक्त किया गया है।
समिति में शामिल हुए अन्य दिग्गज खिलाड़ी
गांगुली और लक्ष्मण के अलावा इस बार समिति में कई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दिग्गजों को शामिल किया गया है। इनमें अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ हामिद हसन, वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज़ डेसमंड हेन्स, साउथ अफ्रीका के मौजूदा कप्तान टेम्बा बावुमा और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ जोनाथन ट्रॉट के नाम शामिल हैं।
READ MORE : Sunrisers Hyderabad : IPL 2025 के बीच बड़ा हादसा! सनराइजर्स हैदराबाद के होटल में लगी आग, बाल-बाल बची टीम
महिला क्रिकेट समिति में भी बदलाव
ICC New Role ICC ने महिला क्रिकेट समिति का भी पुनर्गठन किया है। न्यूजीलैंड की पूर्व ऑफ स्पिनर कैथरीन कैंपबेल को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया की पूर्व खिलाड़ी एवरिल फाहे और क्रिकेट साउथ अफ्रीका की प्रतिनिधि फोलेत्सी मोसेकी को भी समिति में जगह मिली है।
सौरव गांगुली का क्रिकेट और प्रशासन में योगदान
सौरव गांगुली वनडे क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाने वाले गिने-चुने बल्लेबाज़ों में से एक हैं। साल 2000 में, जब भारतीय क्रिकेट मैच फिक्सिंग के संकट से गुजर रहा था, तब गांगुली को टीम की कमान सौंपी गई। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और टीम में नई ऊर्जा भर दी।
READ MORE : OYO पर फर्जी बुकिंग से पैसे कमाने का आरोप, रितेश अग्रवाल पर 22 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला…
ICC New Role उनकी आक्रामक कप्तानी के चलते भारत ने विदेशी धरती पर कई यादगार जीतें दर्ज कीं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गांगुली ने प्रशासनिक भूमिका में कदम रखा और 2019 में BCCI के अध्यक्ष बने। फिलहाल, वह IPL में दिल्ली कैपिटल्स के डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे हैं।