Namo Bharat Train : यमुना के पार पहुंची नमो भारत ट्रेन, न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक ट्रायल रन सफल
Namo Bharat Train : Namo Bharat Train reaches across Yamuna, trial run from New Ashok Nagar to Sarai Kale Khan successful

नई दिल्ली। Namo Bharat Train : दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत ट्रेन के लिए शनिवार को एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार हुआ। न्यू अशोक नगर से सराय काले खां स्टेशन तक ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस ट्रायल के दौरान नमो भारत ट्रेन ने पहली बार यमुना नदी को पार करते हुए बारापुला फ्लाईओवर और रिंग रोड के ऊपर से गुजरकर सराय काले खां स्टेशन में प्रवेश किया।
READ MORE : BIG BREAKING : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार मजदूरों मारी टक्कर, तीन मजदूरों की मौत
Namo Bharat Train एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) द्वारा तैयार किए जा रहे इस हाई-स्पीड कॉरिडोर की कुल लंबाई 82.5 किमी है, और लक्ष्य है कि जून 2025 तक इस पर पूरी तरह से ट्रेन सेवा शुरू कर दी जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस कॉरिडोर का उद्घाटन 5 जनवरी को किया गया था।
READ MORE : BIG NEWS : छह लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, कीचड़ भरे मैदान में गिरा
Namo Bharat Train शनिवार रात से न्यू अशोक नगर से सराय काले खां के बीच मैन्युअल मोड में ट्रेन का ट्रायल शुरू किया गया। इस दौरान सिगनलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी), ओवरहेड पावर सप्लाई (OHE) और अन्य तकनीकी प्रणालियों की जांच की गई। जैसे-जैसे ट्रायल रन आगे बढ़ेगा, ट्रेन की रफ्तार और तकनीकी तालमेल को परखा जाएगा जल्द ही इस सेक्शन में हाई-स्पीड ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी परीक्षण पूरे होने के बाद ‘कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी’ (सीएमआरएस) की मंजूरी मिलने पर जून में आम यात्रियों के लिए सेवा शुरू होने की संभावना है।
READ MORE : CG Weather Alert : उत्तर से दक्षिण भारत तक बिगड़ेगा मौसम! छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
Namo Bharat Train इस ट्रायल की खास बात यह रही कि ट्रेन ने पहली बार यमुना नदी पार की। एनसीआरटीसी ने यमुना नदी पर 32 पिलर्स के सहारे 1.3 किलोमीटर लंबा पुल तैयार किया है, जिसमें से 626 मीटर हिस्सा नदी के ऊपर है। यह पुल डीएनडी यमुना पुल के समानांतर बनाया गया है वहीं, सराय काले खां स्टेशन तक पहुंचने के लिए ट्रेन को बारापुला फ्लाईओवर और रिंग रोड के ऊपर से गुजरना पड़ता है। इन भारी ट्रैफिक वाले इलाकों में वायडक्ट निर्माण करना इंजीनियरों के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
READ MORE : CG CRIME : दिनदहाड़े मकान में सेंधमारी कर 1.43 लाख की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
Namo Bharat Train न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक का सेक्शन करीब 4.5 किलोमीटर लंबा है। इसके शुरू होते ही दिल्ली से मेरठ तक के यात्रियों को एक आधुनिक, वातानुकूलित और तेज़ यात्रा का अनुभव मिलेगा। हाल ही में इस सेक्शन में ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) को भी चार्ज किया गया है। नमो भारत ट्रेन दिल्ली-एनसीआर में एक क्रांतिकारी परिवहन विकल्प के रूप में उभर रही है, और इसका सफल ट्रायल भविष्य की सुगम, सुरक्षित और तेज यात्रा की ओर एक ठोस कदम है।