DC vs MI : दिल्ली के गढ़ में मुंबई की अग्निपरीक्षा, अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगी DC और MI…देखिये दोनों टीमों की प्लेइंग-11
DC vs MI : Mumbai's litmus test in Delhi's stronghold, DC and MI will clash at Arun Jaitley Stadium... see the playing-11 of both teams

नई दिल्ली । DC vs MI : अरुण जेटली स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 29वां मुकाबला खेला जाएगा, जहां दिल्ली कैपिटल्स का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। दिल्ली की टीम इस सीजन पहली बार अपने घरेलू मैदान पर उतर रही है और अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए वह फुल फॉर्म में नजर आ रही है। वहीं, हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस इस बार अपने पुराने रंग में नहीं दिख रही है।
READ MORE : RR vs RCB : RCB को मिला 174 का लक्ष्य, जायसवाल का दमदार अर्धशतक फिर आई जुरेल की आंधी…
दिल्ली अपराजेय, मुंबई परेशान
DC vs MI अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और चारों में जीत दर्ज की है। टीम ने अपने घरेलू मैच विशाखापत्तनम में खेले थे, लेकिन अब वह अपने असली होम ग्राउंड दिल्ली लौट आई है। दूसरी ओर मुंबई ने इस सीजन अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, लेकिन सिर्फ एक में जीत दर्ज कर सकी है। ऐसे में आज का मैच उसके लिए ‘करो या मरो’ जैसा हो सकता है।
पिच रिपोर्ट: रनों की बारिश तय?
DC vs MI अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों को रास आती है। यहां औसतन पहली पारी का स्कोर 169 रन और दूसरी पारी का 152 रन रहा है। 90 मैचों में 46 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि चेज़ करने वाली टीम ने 51% मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 266 रन है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ ही बनाया था।
READ MORE : BOLLYWOOD NEWS : शाहरुख खान के दोस्त बॉलीवुड आयरनमैन ने किया खुलासा : 25 सालों में नहीं बदला उनका मिलनसार अंदाज
हेड-टू-हेड मुकाबला: आंकड़े क्या कहते हैं?
DC vs MI दिल्ली और मुंबई के बीच पिछले 10 मुकाबलों में मुंबई ने छह और दिल्ली ने चार मैच जीते हैं। हालांकि, हाल के पांच मुकाबलों में दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है। पिछले सीजन दोनों टीमें दो बार भिड़ी थीं और दोनों ही मैच हाई स्कोरिंग रहे थे। एक बार फिर चौकों-छक्कों की बरसात की पूरी उम्मीद है।
संभावित प्लेइंग इलेवन:
दिल्ली कैपिटल्स (DC):
पहले गेंदबाजी: जैक फ्रेजर मैकग्रक, फाफ डू प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टबस, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा/टी नटराजन।
READ MORE : CG NEWS : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमानजी का जन्मोत्सव, डीजे की धुन में जमकर झूमे हजारों श्रद्धालु
पहले बल्लेबाजी: आशुतोष शर्मा की एंट्री संभावित।
मुंबई इंडियंस (MI):
पहले गेंदबाजी: रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर।
पहले बल्लेबाजी: रोहित शर्मा की वापसी।
नज़र इस पर रहेगी:
– क्या अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेगी?
– क्या मुंबई इंडियंस अपने पुराने फॉर्म में वापसी कर पाएगी?
– पिच पर फिर होगी रनों की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल?