Bacheli News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता : सट्टा पट्टी लिखते 3 सटोरिए गिरफ्तार, लाखों की राशि फ्रीज
Bacheli News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता : सट्टा पट्टी लिखते 3 सटोरिए गिरफ्तार, लाखों की राशि फ्रीज

Bacheli News : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली : दंतेवाड़ा पुलिस ने सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकद राशि ₹13,684, 6 टच स्क्रीन मोबाइल, 2 डाट पेन, 1 रजिस्टर और सट्टा पर्चियां बरामद की गई हैं। साथ ही मुख्य आरोपी के बैंक खाते में जमा ₹5,47,000 की राशि को फ्रीज कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
Bacheli News : यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.), रामकुमार वर्मन और अनुविभागीय अधिकारी राहुल उईके के पर्यवेक्षण में की गई। इस पूरी कार्यवाही का नेतृत्व तकनीकी शाखा प्रभारी श्री ठाकुर गौरव सिंह तथा थाना प्रभारी दंतेवाड़ा द्वारा किया गया।
Bacheli News : प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 अप्रैल 2025 को मुखबिर की सूचना पर दंतेवाड़ा के बाजारपारा क्षेत्र स्थित निमई दास के किराए के मकान में दबिश दी गई, जहां दो सटोरिए सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़े गए। पूछताछ में इन आरोपियों ने मुख्य खाईवाल आकाश विश्वास उर्फ पिंटू का नाम उजागर किया, जिसके बैंक खाते से लाखों रुपये की सट्टा राशि की जानकारी मिली। आकाश विश्वास के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 08 के तहत विधिवत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
Bacheli News : प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध भी अलग से कार्रवाई की जाएगी। इस सफल कार्रवाई में थाना दंतेवाड़ा के उप निरीक्षक राम कुमार श्याम, उप निरीक्षक किशोर कुमार जोशी, सउनि. पंकज धर, प्रआर. सुकालु कड़ती एवं तकनीकी शाखा के स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और सट्टा गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इसी प्रकार की सख्त कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।