IPL 2025 : दिल्ली ने लगाया जीत का चौका, फिर भी पॉइंट्स टेबल पर नहीं किया टॉप, जानें पहले पायदान पर किस टीम का है राज?

नई दिल्ली। IPL 2025 : अक्षर पटेल की कप्तानी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में अपनी जीत की रफ्तार को बरकरार रखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उन्हीं के घर में 6 विकेट से हराकर करारा झटका दिया। यह सीजन का दिल्ली के लिए लगातार चौथा जीत था, जिससे यह टीम अभी तक अजेय बनी हुई है।
IPL 2025 : मैच के हीरो रहे केएल राहुल, जिन्होंने बल्ले से कमाल करते हुए 93 रन की धमाकेदार पारी खेली और दिल्ली को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। राहुल की इस पारी ने न सिर्फ फैंस का दिल जीता, बल्कि आरसीबी के गेंदबाजों को भी बैकफुट पर धकेल दिया।
Read More : IPL 2025 : ग्लेन मैक्सवेल को लगा झटका, मैच फीस का 25% लगा जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी मिला…
IPL 2025 : दिल्ली बनी अजेय, फिर भी नंबर 2 क्यों?
दिल्ली भले ही चार में चार जीत दर्ज कर चुकी हो, लेकिन पॉइंट्स टेबल में अभी भी दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वजह है नेट रन रेट, जहां गुजरात टाइटंस थोड़ी आगे निकल गई है।
Read More : IPL 2025 : आज मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज़! पहले मैच में KKR और LSG होंगे आमने-सामने, दूसरे मुकाबले में CSK से भिड़ेगी ये टीम…
IPL 2025 : पॉइंट्स टेबल का हाल (मैच 24 के बाद)
पोजिशन | टीम | मैच खेले | जीत | हार | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
1. | गुजरात टाइटंस | 5 | 4 | 1 | 8 | +1.413 |
2. | दिल्ली कैपिटल्स | 4 | 4 | 0 | 8 | +1.278 |
3. | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 5 | 3 | 2 | 6 | +0.539 |
4. | पंजाब किंग्स | 4 | 3 | 1 | 6 | +0.289 |
5. | लखनऊ सुपर जायंट्स | 5 | 3 | 2 | 6 | +0.078 |
6. | कोलकाता नाइट राइडर्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.056 |
7. | राजस्थान रॉयल्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.733 |
8. | मुंबई इंडियंस | 5 | 1 | 4 | 2 | -0.010 |
9. | चेन्नई सुपर किंग्स | 5 | 1 | 4 | 2 | -0.889 |
10. | सनराइजर्स हैदराबाद | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.629 |
आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें – मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इस बार बेहद फीकी शुरुआत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बनी हुई हैं। दोनों ही टीमों ने 5 में से सिर्फ 1-1 मैच जीते हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद, जो 2016 की चैंपियन रही है, फिलहाल सबसे आखिरी पायदान पर है।