Uncategorized

Vat Savitri Vrat 2025 : इस साल कब है वट सावित्री व्रत? यहां जानें सही तिथि और महत्व…

 

नई दिल्ली। Vat Savitri Vrat 2025 : वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति में सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत पवित्र और श्रद्धा से जुड़ा हुआ पर्व है। यह व्रत न सिर्फ पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है, बल्कि यह वैवाहिक जीवन में समर्पण, प्रेम और निष्ठा का भी अद्भुत उदाहरण है। इस दिन महिलाएं बरगद (वट) के वृक्ष की पूजा कर सावित्री जैसी पतिव्रता स्त्री बनने का संकल्प लेती हैं।

Read More : Aaj Ka Panchang : आज बन रहा ये संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय….

Vat Savitri Vrat 2025 : वट सावित्री व्रत 2025 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत इस वर्ष सोमवार, 26 मई 2025 को मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि प्रारंभ 26 मई, दोपहर 12:11 बजे से है। वहीं 27 मई, सुबह 08:31 बजे समापन होगा। उदया तिथि (सुबह की तिथि) के अनुसार 26 मई को व्रत रखना श्रेष्ठ माना गया है।

Vat Savitri Vrat 2025 : व्रत का महत्व
वट सावित्री व्रत की शुरुआत राजा अश्वपति की पुत्री सावित्री द्वारा अपने मृत पति सत्यवान को यमराज से वापस लाकर करने से हुई थी। यह व्रत नारी शक्ति, संकल्प और सच्चे प्रेम का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि जो स्त्रियां इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Read More : Aaj ka Rashifal 11 April 2025 : आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, और इनको रहना होगा सतर्क…पढ़ें राशिफल

Vat Savitri Vrat 2025 : वट सावित्री व्रत पूजा विधि

1. प्रभात स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें, विशेषकर लाल रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं।
2. सोलह श्रृंगार करें और सास-ससुर का आशीर्वाद लेकर व्रत का संकल्प लें।
3. पूजा स्थल पर वट वृक्ष के नीचे या उसका प्रतीक बनाकर विष्णु, ब्रह्मा, सावित्री और सत्यवान की प्रतिमा स्थापित करें।
4. तीन कुश और तिल लेकर मंत्र जप करें:
“ॐ नमो ब्रह्मणा सह सावित्री इहागच्छ इह तिष्ठ सुप्रतिष्ठितः भव।”
5. वट वृक्ष को जल, अक्षत, सिंदूर, पुष्प, धूप, दीप, पान, माला आदि अर्पित करें।
6. कच्चे सूत (धागे) से वृक्ष की 7, 21 या 108 बार परिक्रमा करें। 108 परिक्रमा करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
7. एक आम फल को प्रसाद रूप में पति को दें।
8. पूजा के उपरांत व्रत का पारण काले चने खाकर करें।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button