BusinessNational

Moto G Stylus Smartphone : Motorola ने लॉन्च किया Moto G Stylus 2025 स्मार्टफोन, दमदार कैमरा और बैटरी के साथ मिलेंगे आपको ये शानदार फीचर्स…

Moto G Stylus Smartphone : Motorola launched Moto G Stylus 2025 smartphone, you will get these great features along with powerful camera and battery...

नई दिल्ली | Moto G Stylus Smartphone : Motorola ने अपने नए Moto G Stylus 2025 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जो स्टायलस के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की खासियत यह है कि इसमें सैमसंग के एस सीरीज के अल्ट्रा वेरिएंट में मिलने वाले S Pen जैसी तकनीक दी गई है। Moto G Stylus में एक पेन दिया गया है, जिसे आप फोन के अंदर अटैच कर सकते हैं।

Moto G Stylus Smartphone इस स्टायलस की मदद से आप फोन के साथ इंटरेक्ट कर सकते हैं, नोट्स बना सकते हैं, स्कैचिंग कर सकते हैं और ऐप्स को आसानी से नेविगेट कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह नया स्टायलस पहले के मुकाबले 6.4 गुना ज्यादा रिस्पॉन्सिव है। Moto G Stylus 2025 में 50MP का मेन बैक कैमरा और 5,000mAh की बैटरी जैसी शानदार सुविधाएं भी दी गई हैं।

Moto G Stylus 2025 की कीमत

Moto G Stylus Smartphone Moto G Stylus 2025 को फिलहाल अमेरिकी बाजार में $399.99 (लगभग 35,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। Motorola का यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के बीच पॉपुलर है जो स्टायलस के साथ स्मार्टफोन का अनुभव चाहते हैं, और अब यह फीचर एक बजट रेंज में उपलब्ध है, जो आमतौर पर सिर्फ सैमसंग के हाई-एंड स्मार्टफोन्स में पाया जाता है।

READ MORE : CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! राजधानी रायपुर समेत इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी

Moto G Stylus 2025 के स्पेसिफिकेशन्स

Moto G Stylus में 6.7 इंच का FHD+ 10-bit pOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रीफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और Adreno 710 GPU दिया गया है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB की uMCP स्टोरेज है, जिसे 1TB तक microSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 15 पर आधारित My UX के साथ काम करता है।

कैमरा और बैटरी

Moto G Stylus Smartphone कैमरा की बात करें तो, Moto G Stylus 2025 में 50MP का Sony LYT-700C सेंसर्स वाला रियर कैमरा है, साथ ही 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा, आपको f/2.2 एपर्चर के साथ मैक्रो शॉट्स लेने की सुविधा भी मिलेगी। फ्रंट कैमरा 32MP का है, जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए आदर्श है।

READ MORE : Top 10 Best Selling Cars : भारत की 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें : माइलेज और स्टाइल का बेहतरीन संगम

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट भी है। बैटरी की बात करें तो, इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 68W की फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Moto G Stylus Smartphone

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button