BusinessNational

Gold-Silver Rates : सोने ने फिर मारा उछाल, चांदी हुई सस्ती, एक क्लिक में चेक करें लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली। Gold-Silver Rates : सोने की चमक एक बार फिर निवेशकों को अपनी ओर खींच रही है। आज यानी 8 अप्रैल को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 808 की छलांग लगाकर 89358 तक पहुंच गया है। वहीं चांदी ने हल्की गिरावट के साथ बाजार को चौंका दिया है।

Gold-Silver Rates : क्या है ताजा कीमतें

– सोना (24 कैरेट, 10 ग्राम) – 89358 (वृद्धि 808)
– सोना (22 कैरेट, 10 ग्राम) – औसतन 82900 से 83050
– चांदी (1 किलो) – 90010 (गिरावट 353)

Read More : Gold Rates : आज फिर गिरे सोने के दाम, इतने रुपये सस्ता, खरीददारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट…

Gold-Silver Rates : महानगरों में सोने की कीमतें

शहर — 22 कैरेट — 24 कैरेट
दिल्ली — 83050 — 90590
मुंबई — 82900 — 90440
कोलकाता — 82900 — 90440
चेन्नई — 82900 — 90440
भोपाल — 82950 — 90490

Gold-Silver Rates : इस साल अब तक कितनी बढ़ी कीमत

2025 की शुरुआत से अब तक सोना 13196 महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76162 था, जो अब 89358 तक पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत 86017 से बढ़कर 90010 हो चुकी है।

Read More : Gold and Silver Prices : शेयर बाजार में गिरावट के बीच सोने और चांदी के दामों में भी आई कमी, जानें ताजा कीमत

Gold-Silver Rates : 94 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, वैश्विक तनाव और गोल्ड ईटीएफ में बढ़ती दिलचस्पी से सोने की मांग तेज हो गई है। उनका अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 94000 प्रति 10 ग्राम को भी पार कर सकता है।

Gold-Silver Rates : चांदी भी नहीं रहेगी पीछे

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता के अनुसार, चांदी की कीमतों में आगे भी तेजी रह सकती है। वे मानते हैं कि चांदी साल के अंत तक 108000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button