Sports

MI vs RCB : ​वानखेड़े में कोहली-पाटीदार का धमाका, मुंबई को दिया 222 रनों का लक्ष्य

MI vs RCB : Kohli-Patidar blast at Wankhede, gave Mumbai a target of 222 runs

नई दिल्ली | MI vs RCB : आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना डाले। वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 22 गेंदों में 37 रन और कप्तान रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली।

MI vs RCB  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच की पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद फिल साल्ट अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए, उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और खुलकर शॉट्स खेले।

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बना डाले। पडिक्कल 22 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले। इसके बाद विराट और कप्तान रजत पाटीदार ने जिम्मेदारी संभाली। विराट ने 42 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन आते ही पवेलियन लौट गए, वह खाता भी नहीं खोल सके।

READ MORE : BREAKING NEWS : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत…15 से ज्यादा घायल

MI vs RCB  144 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद जितेश शर्मा और रजत पाटीदार ने मुंबई के गेंदबाजों की धुलाई की। पाटीदार ने 32 गेंदों में 64 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। अंत में जितेश शर्मा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के निकले।

मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने टी20 में अपने 200 विकेट भी पूरे किए। आईपीएल 2025 में अब उनके नाम 10 विकेट हो गए हैं। पर्पल कैप होल्डर नूर अहमद के भी 10 विकेट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 29 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 57 रन देकर 2 विकेट निकाले। MI vs RCB 

READ MORE :  Accident News : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, 100 मीटर तक घसीटता ले गया…आरोपी चालक फरार

 

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button