ChhattisgarhCrime

CG News : शादी के जश्न के बीच बड़ी घटना, बाराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 2 शिक्षकों की चली गयी जान

CG News : शादी के जश्न के बीच बड़ी घटना, बाराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 2 शिक्षकों की चली गयी जान

CG News :कोरबा। कोरबा जिला में भीषण सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गयी है। वहीं कार में सवार दो अन्य लोगों को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि बारात से वापस लौटने के दौरान तेज रफ्तार कार दीपका-कुचेना मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में सेंट जेवियर स्कूल के दो शिक्षकों की मौत हो गयी है।

CG News :जानकारी के मुताबिक ये हादसा दीपका थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सेंट जेवियर स्कूल के दो शिक्षक दो अन्य स्टाफ के साथ शादी समारोह में शामिल होने गये थे। देर रात चारों बारात में शामिल होने के बाद वापस कार से घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे के लगभग उनकी तेज रफ्तार कार एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में आगे बैठे खरमोरा निवासी 31 वर्षीय हिमांशु सिंह और एमपी नगर निवासी 30 वर्षीय सुभम दीप की मौके पर ही मौत हो गई।

 

READ MORE: Samsung News : अब 8 साल तक एक्सपायर नहीं होंगे फोन, Samsung का बड़ा ऐलान

 

CG News :वहीं पीछे की सीट पर बैठे चंद्रभान और सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद दोनों घायलों को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ, मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। दीपका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। आज पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शिक्षकों का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

READ MORE: Gold and Silver Prices : शेयर बाजार में गिरावट के बीच सोने और चांदी के दामों में भी आई कमी, जानें ताजा कीमत

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button