Durg Crime : 6 साल की बच्ची की हत्या, कार की डिक्की से मिला शव, कन्या भोज के लिए घर से तैयार होकर निकली थी
Durg Crime : 6 साल की बच्ची की हत्या, कार की डिक्की से मिला शव, कन्या भोज के लिए घर से तैयार होकर निकली थी

Durg Crime : दुर्ग : दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 6 साल की बच्ची का शव कार की डिक्की में मिला है। यह घटना उरला के साइ नगर के पास की बताई जा रही है। बच्ची कन्या भोज के लिए घर से तैयार होकर निकली थी, लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं आई, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में बच्ची का शव कार की डिक्की में मिला।
Durg Crime : पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बच्ची के शरीर पर खरोंचों के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
Durg Crime : इस मामले के बाद बजरंग दल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ उग्र लोगों ने संदिग्ध के घर पर हमला करते हुए ईंटें फेंकी और घर को जलाने की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसपी और अन्य आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
READ MORE; Dhamtari Breaking : खौफनाक मंजर:निर्दयी बाप ने बेटे की हत्या, फिर खुद फंसी लगाकर दी जान