Chhattisgarh

CG News : लोरमी में बही काव्य रस की अमृत धारा! देश के प्रसिद्ध कवियों ने हास्य, श्रृंगार एवं वीर रस से किया मंत्रमुग्ध, उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी हुए शामिल

CG News : Amrit stream of poetry flowed in Lormi! Famous poets of the country mesmerized the audience with humor, romance and heroism, Deputy Chief Minister Arun Sao also participated

लोरमी | CG News : उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के थाना ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने लोरमी के अपने परिवार जनों के साथ कवि सम्मेलन का आनंद लिया। इस सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवियों ने हास्य, श्रृंगार एवं वीर रस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

CG News  कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि शशिकांत यादव, अतुल ज्वाला, सुरेंद्र यादवेंद्र, डॉ वेदव्रत वाजपेई, रमेश विश्वहार, पद्मनी शर्मा, देवेंद्र परिहार ने शानदार काव्य पाठ किया, जिसे सुनने लोगों में गजब का उत्साह दिखा। वहीं उप मुख्यमंत्री साव ने इस कवि सम्मेलन के लिए आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

READ MORE : CG BREAKING : मां-बेटी को 5-5 साल की सजा, रायपुर में नशीली टेबलेट के साथ पुलिस ने पकड़ा था…जुर्माना भी लगा

लोरमी में स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने नगर पालिका लोरमी के वार्ड 7 की गली में स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, स्ट्रीट लाइट लगने से सड़क दूधिया रोशनी से जगमग हो गई है। इससे पहले लोगों को अंधेरे में चलना पड़ता था। साव ने कहा कि, डबल इंजन सरकार में लोरमी नगर पालिका का चहुंमुखी विकास हो रहा है।  CG News

सरकार लोगों की जनसुविधा पर विशेष ध्यान दे रही है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जी, पार्षदगण, पार्टी के पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। CG News 

READ MORE : BREAKING NEWS : BJP नेता की बेटी पर एसिड अटैक, रात के 2 बजे सोई अवस्था में हुआ हमला…गंभीर रूप से घायल

 

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button