NationalEntertainment

Anant Ambani Padyatra : रामनवमी पर द्वारकाधीश पहुंचे अनंत अंबानी, जामनगर से की 170 KM की पदयात्रा, रास्ते में 250 मुर्गियों को भी किया आज़ाद

 

नई दिल्ली। Anant Ambani Padyatra : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपनी 170 किलोमीटर लंबी आध्यात्मिक पदयात्रा पूरी कर ली है। उन्होंने जामनगर से द्वारका तक 10 दिन की पदयात्रा की और रामनवमी के पावन अवसर पर द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। अनंत के साथ इस यात्रा के अंतिम दिन उनकी मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट भी मौजूद थीं।

Anant Ambani Padyatra : 29 मार्च को शुरू हुई थी यात्रा, रोजाना चलते थे 20 KM
अनंत अंबानी ने यह पदयात्रा 29 मार्च को जामनगर के मोती खावड़ी से शुरू की थी। वे प्रतिदिन करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और देवी मंत्रों का जाप करते रहे।

Read More : Anant Ambani Viral Video : इस चीज का अनंत अंबानी ने क्यों दिया दोगुना कीमत, सब हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Anant Ambani Padyatra : रास्ते में रुकवाई मुर्गियों की गाड़ी, 250 को दिलाया जीवनदान
यात्रा के दौरान एक दिल छू लेने वाला दृश्य भी देखने को मिला जब अनंत अंबानी ने एक ट्रक को रुकवाया जिसमें 250 मुर्गियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। उन्होंने वाहन मालिक को मुर्गियों की दोगुनी कीमत देकर उन्हें आज़ाद कर दिया। इस दौरान वे मुर्गी को गोद में लिए चलते भी नजर आए।

Anant Ambani Padyatra : 30वें जन्मदिन पर लिया आध्यात्मिक संकल्प
रामनवमी के साथ ही अनंत अंबानी का 30वां जन्मदिन भी है। उन्होंने इसे द्वारका में भगवान कृष्ण के चरणों में मनाने का निर्णय लिया था। राधिका मर्चेंट ने बताया, “अनंत की इच्छा थी कि शादी के बाद वे एक आध्यात्मिक पदयात्रा करें। आज हम गर्व से उनका जन्मदिन द्वारकाधीश मंदिर में मना रहे हैं।”

Read More : Nothing Phone : मार्च में लॉन्च होंगे ये दो कमाल के फ़ोन, 6.8-इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कई गजब के फीचर्स, जानें डिटेल

Anant Ambani Padyatra : आध्यात्मिक जीवन जीते हैं अनंत अंबानी
अनंत अंबानी भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के नियमित यात्री हैं। वे पहले भी बद्रीनाथ, केदारनाथ, कामाख्या, नाथद्वारा, कालीघाट, कुंभ मेले जैसे तीर्थों की यात्रा कर चुके हैं। कुशिंग सिंड्रोम जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद अनंत का यह संकल्प और श्रद्धा लोगों को प्रेरणा दे रही है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button