MI vs LSG : एक और मैच हारी मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 रनों से दर्ज की जीत, दिग्वेश राठी बने प्लेयर ऑफ़ द मैच…

नई दिल्ली। MI vs LSG : शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 203 रन बनाए, जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में सिर्फ 191 रन ही बना सकी, और एलएसजी ने यह मैच जीत लिया।
MI vs LSG : लखनऊ की शानदार बल्लेबाजी
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस मैच में सबसे अधिक रन मिशेल मार्श ने बनाए, जिन्होंने 31 गेंदों में 60 रन की धमाकेदार पारी खेली। एडन मार्क्रम ने भी 38 गेंदों में 53 रन बनाए, जो टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान साबित हुए। लखनऊ ने कुल मिलाकर 203 रन बनाकर मुंबई के सामने चुनौती रखी।
Read More : Shaniwar Ke Upay : शनिवार को जरूर करें ये उपाय, शनिदेव बरसाएंगे कृपा, कष्टों को करेंगे दूर…
MI vs LSG : मुंबई इंडियंस के लिए मैच की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने केवल 17 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। विल जैक्स और रयान रिकेल्टन जल्दी ही आउट हो गए। इसके बाद नमन धीर (46) और सूर्यकुमार यादव (67) ने शानदार साझेदारी निभाकर मुंबई की वापसी की कोशिश की। दोनों ने अर्धशतक लगाए और मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन अंत में टीम लक्ष्य से 13 रन दूर रह गई।
Read More : LSG vs MI : लखनऊ ने मुंबई को दिया 204 रनों का लक्ष्य, कप्तान हार्दिक ने मारा पंजा…मार्श-मार्करम ने जड़े अर्धशतक
MI vs LSG : हार्दिक पांड्या का ऐतिहासिक 5 विकेट हॉल
मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने 5 विकेट लेकर आईपीएल में 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले कप्तान बनने का इतिहास रचा। यह उनके शानदार प्रदर्शन का गवाह था, लेकिन टीम की हार को रोकने के लिए यह काफी नहीं था।
MI vs LSG : इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर तिलक वर्मा मैदान पर आए और उन्होंने 23 गेंदों में 25 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी भूमिका में पूरी तरह से सफल नहीं हो सके और उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया गया। उनकी धीमी पारी मुंबई की जीत की राह में अड़चन बन गई।