Mahasamund News : काॅलगर्ल ने ही पुलिस से होटल में करवा दी रेड, पुलिस ने जब मौके पर पहुंची तो ….
Mahasamund News : काॅलगर्ल ने ही पुलिस से होटल में करवा दी रेड, पुलिस ने जब मौके पर पहुंची तो ....

Mahasamund News : महासमुंद। महासमुंद जिले में होलट में संचालित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश एक काॅलगर्ल ने कर दिया। बताया जा रहा है कि इस होटल में राजधानी रायपुर सहित दूसरे जिलों से लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों के सामने परोसा जाता था। लेकिन दलाल से पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद रायपुर से आयी एक काॅलगर्ल ने होटल में चल रहे इस अवैध धंधे की सारी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने होटल में छापामार कार्रवाई कर मौके से होटल के संचालत सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Mahasamund News : जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सरईपाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने खुलासा किया कि सरईपाली क्षेत्र में जय पैलेस होटल के संचालक की मिलीभगत से देह व्यापार का कोरोबार चलाया जा रहा था। यहां रायपुर सहित अन्य जिलों से लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों के सामने परोसा जाता था। पुलिस ने खुलासा किया कि दलाल के माध्यम से रायपुर से काॅलगर्ल को बुलाया गया था। होटल में काॅलगर्ल को ग्राहक के पास भेजने से पहले ही पैसों को लेकर विवाद हो गया।
Mahasamund News : दलाल तय की गई रकम से लड़की को कम पैसे दे रहा था। इससे दलाल और काॅलगर्ल के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद होटल में दलाल के साथ मौजूद अन्य आरोपियों ने काॅलगर्ल के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। इस पर महिला ने डायल 112 में इसकी शिकायत कर दी। जब पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसने पूरे देह व्यापार का खुलासा कर दिया। देहव्यापार के कारोबार में संलिप्त महिला के इस खुलासे के बाद पुलिस ने जय पैलेस होटल में छापा मारा।
Mahasamund News : जहां होटल संचालक अंकित पटेल सहित जयप्रकाश पटेल, भोपाल सिंह, चंदन कुमार, हरदीप सिंह और संतोष दास को गिरफ्तार किया। एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि होटल संचालक रायपुर से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार का अवैध कारोबार चला रहा था। इससे पहले भी इस तरह की शिकायत मिली थी। पुलिस ने देह व्यापार गिरोह संचालित करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
READ MORE: CG BREAKING: जेल की दीवार फांदकर 2 कैदी फरार, पुलिस ने एक को ऐसे किया गिरफ्तार