National

Heat Wave Alert : अप्रैल से जून तक पड़ेगी प्रचंड गर्मी! डबल हीट-वेव से बिगड़ेगा हाल, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी…

Heat Wave Alert : There will be intense heat from April to June! Situation will worsen due to double heat wave, IMD has issued warning for these states...

नई दिल्ली | Heat Wave Alert : उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में गर्मी ने अपनी तेज़ी दिखानी शुरू कर दी है। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात जैसे राज्यों में तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच पहुंच गया है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि आगामी महीनों में देश में तीव्र गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Heat Wave Alert आईएमडी के अनुसार, अप्रैल से जून तक तीव्र गर्मी का सामना किया जाएगा और इस दौरान लू भी चलेगी। इन तीन महीनों के दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, खासकर मध्य और पूर्वी भारत तथा उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिकतर दिन लू चलेगी।

आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने सोमवार को बताया कि पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। महापात्रा के अनुसार, इन दोनों क्षेत्रों में गर्मी अधिक होगी और अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा। अप्रैल से जून तक उत्तर और पूर्वी भारत, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में लू के दिन सामान्य से अधिक होंगे। Heat Wave Alert

READ MORE : BREAKING NEWS : ताला कारीगर को IT ने दिया 11 करोड़ का नोटिस, सदमें में परिवार…सरकार से मदद की गुहार

लू के थपेड़े झेलने वाले राज्य

Heat Wave Alert आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मियों के दौरान लू के दिनों की संख्या दोगुनी होने की संभावना है। इस क्षेत्र में आमतौर पर 5 से 6 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार यह संख्या बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना है।

READ MORE : Crime News : 17 किलो सोना चुराने वाले चोरों ने नहीं छोड़ा था कोई सुराग, पुलिस ने 6 महीने बाद 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

आईएमडी प्रमुख महापात्रा ने यह भी कहा कि इस बार देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है। सुदूर दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य रहने की संभावना है। Heat Wave Alert

READ MORE : Jio Recharge Plan : Jio सिम यूजर्स को बड़ा झटका! आज बंद हो रहा यह बड़ा ऑफर, कल से होंगे इतने रुपये

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button