
नई दिल्ली | BREAKING NEWS : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण में आज एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कई गाड़ियों पर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिसके नीचे कई लोग दब गए। कुल्लू एसपी ने इस हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल, पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि दबे हुए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
BREAKING NEWS कुल्लू जिला के मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास पेड़ गिरने से एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम कूल्लू विकास शुक्ला मौके पर रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मणिकर्ण गुरुद्वारा के सामने वाली सड़क पर एक चीड़ का पेड़ गिरा, जिसके नीचे रेहड़ी वाला, एक सूमो सवार और तीन पर्यटक दब गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।
READ MORE : UPCOMING MOVIES : अजय देवगन 2025 में लाएंगे तीन धमाकेदार सीक्वल: ‘रेड 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’
फिलहाल, मरने वालों की पहचान की जा रही है। एडीएम कूल्लू अश्वनी कुमार ने जानकारी दी कि इस हादसे में 6 लोग मारे गए हैं, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
BREAKING NEWS इस हादसे में पहाड़ी से गिरने के कारण भारी मलबा भी नीचे आ गया था। प्रशासन अब इस मलबे को हटाकर नीचे दबे हुए लोगों की तलाश कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि भूस्खलन के कारण पेड़ जड़ से गिरा, जिसके साथ मलबा भी नीचे आया, और इसमें कई लोग दब सकते हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहा है।