Chhattisgarh

CG NEWS : प्रदेश पंचायत सचिव संघ का बस्तर संभाग में बैठक, क्या है आगे की रणनीति

CG NEWS : प्रदेश पंचायत सचिव संघ का बस्तर संभाग में बैठक, क्या है आगे की रणनीति

CG NEWS : जगदलपुर : प्रदेश पंचायत सचिव संघ का बस्तर संभाग बैठक में मोहन भारतद्वाज संयोजक, कोमल निषाद जी कार्यकारी प्रदेश*अध्यक्ष, महेन्द्र साहू जी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष दुर्ग,श्री श्याम कार्तिक जयसवाल जी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाअध्यक्ष बिलासपुर, श्री प्रवीण साहू जी उप प्रातांध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष गरियाबन्द एवं प्रांतीय पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष कोडागांव,कांकेर,सुकमा,बस्तर,दन्तेवाड़ा,बीजापुर,नारायणपुर,धमतरी,एवं बस्तर*संभाग के समस्त ब्लाक अध्यक्ष एवं अन्य जिले से आए ब्लॉक अध्यक्ष की उपस्थिति में सभी के*द्वारा अपना विचार बैठक में रखा गया। अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में आगे रणनीति एवं मार्गदर्शन सभी से लिया गया। जिसमें निर्णय इस प्रकार से है:-

(1) प्रदेश पंचायत सचिव संघ की निर्धारित रूपरेखा आधार पर 17 मार्च से 1अप्रैल तक जारी रहेगा। पूरे जोश के साथ 1 अप्रैल को मंत्रालय का घेराव के लिए सभी साथी 100% उपस्थिती के लिए तैयार हुए।
(2) 2 अप्रैल2025 से सभी ब्लॉक मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
(3 ) 7अप्रैल 2025को जिला मुख्यालय में रैली ज्ञापन
(4) 8अप्रैल को ब्लॉक मुख्यालय में नगाड़ा बजाकर विरोध प्रदर्शन
(5) 9अप्रैल को ब्लॉक मुख्यालय धरना स्थल पर सद्बुद्धि हेतु रामायण
(6)10अपैल को महावीर जयंती हड़ताल स्थल में मानना
(7) 11अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल
(8) 12अप्रैल हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा पाठ
(9) 13 अप्रैल को क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगा
(10) 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयन्ती हड़ताल स्थल पर
(11)15 अप्रैल को क्रमिक हड़ताल के साथ सद्बुद्धि यज्ञ
(12) 16 अप्रैल अनिश्चितकालीन हड़ताल में लगातार क्रमिक भूख हड़ताल
(13) 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस एवं दिल्ली रवाना एवं कार्यक्रम 30/4/2025 जंतर मंतर दिल्ली में हड़ताल।
इस प्रकार से रूपरेखा बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। बस्तर संभाग के अलावा अन्य जिले के पंचायत सचिव पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button