InternationalNational

Earthquake Update : म्यांमार में मची भारी तबाही, भूकंप से अब तक 694 लोगों की हुई मौत, अभी और बढ़ सकता है आंकड़ा

म्यांमार। Earthquake Update : म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 694 लोगों की मौत हो चुकी है और 1670 लोग घायल हुए हैं। इस भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए। थाईलैंड में भी 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 100 से अधिक लोग लापता हैं।

Earthquake Update : यह भूकंप 200 वर्षों में म्यांमार और थाईलैंड में आया सबसे बड़ा भूकंप माना जा रहा है। इसके झटकों ने बैंकॉक समेत कई क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया। म्यांमार में 10 घंटे के अंदर कुल 15 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनमें से एक की तीव्रता 6.7 थी।

Read More : Earthquake Update LIVE : भूकंप से भारी तबाही, अब तक 20 लोंगो की मौत, कई लापता…

Earthquake Update : राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहे हैं। म्यांमार की सैन्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है। भारत सरकार ने 15 टन राहत सामग्री भेजी है, जिसमें टेंट, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, स्लीपिंग बैग, सोलर लैंप और आवश्यक दवाइयां शामिल हैं।

Earthquake Update : यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, म्यांमार में मृतकों की संख्या 10,000 तक पहुंच सकती है। भूकंप के बाद की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं, जहां इमारतें ढहती दिख रही हैं और लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। राहत कार्यों में बचाव दल मलबे के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button