Uncategorized
Big Breaking : सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 20 नक्सलियों के मारे जानें की खबर, गोलीबारी अभी भी जारी

सुकमा। Big Breaking : जिले के गोगुंडा पहाड़ी में सीआरपीएफ और डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उपमपल्ली इलाके में जवानों की मुठभेड़ जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को जबरदस्त जवाब दिया, और यह मुठभेड़ अब भी जारी है। माना जा रहा है कि, मारे गए नक्सलियों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के कारण नक्सलवाद के खिलाफ यह अभियान एक महत्वपूर्ण सफलता की ओर बढ़ रहा है। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है।