
नई दिल्ली | BREAKING NEWS : भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने Amazon और Flipkart के वेयरहाउस पर छापा मारा, जिसमें बड़ी संख्या में बिना ISI मार्क वाले और फर्जी ISI मार्क वाले उत्पाद जब्त किए गए। BIS के डिप्टी डायरेक्टर, हरमोहनजीत सिंह पसरीचा ने ABP न्यूज़ से विशेष बातचीत में बताया कि पिछले छह महीनों से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिकने वाले उत्पादों की निगरानी की जा रही थी।
BREAKING NEWS उन्होंने कहा कि BIS ने Amazon और Flipkart से कई उत्पाद खरीदे और उनकी लैब टेस्टिंग की, जिसमें पाया गया कि कई उत्पाद बिना ISI सर्टिफिकेशन के बेचे जा रहे थे। इन उत्पादों में वाटर बॉटल, खिलौने, एल्यूमिनियम फॉयल, आयरन (इस्त्री मशीन), हीटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल थे। इसके बाद BIS ने उन विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की, जो बिना सर्टिफिकेट के उत्पाद बेच रहे थे। इन विक्रेताओं के गोदामों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली और बिना प्रमाणित उत्पाद जब्त किए गए।
READ MORE : CG Crime : देशभर में नशीली टेबलेट्स की अवैध सप्लाई का पर्दाफाश, बिहार के गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार…आरोपी YouTube के माध्यम से करता था प्रचार-प्रसार
BIS ने यह भी बताया कि जब उन्हें Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स पर नकली उत्पादों के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने कुछ लिस्टिंग हटा दी, लेकिन बाकी नकली उत्पाद अब भी बिक रहे थे। भारतीय कानून के तहत, बिना ISI सर्टिफिकेट वाले या गलत ISI मार्क वाले उत्पादों को बेचना या स्टोर करना अपराध है। इसलिए BIS ने Amazon और Flipkart के वेयरहाउस पर रेड की, जहां बड़ी मात्रा में नकली ISI मार्क वाले उत्पाद पाए गए। छापेमारी में यह भी सामने आया कि फर्जी ISI मार्क के तहत इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचा जा रहा था, जिससे ग्राहकों को धोखा दिया जा रहा था।
BREAKING NEWS अगर कोई उपभोक्ता यह जांचना चाहता है कि उसका खरीदा हुआ उत्पाद असली है या नकली, तो वह BIS के “BIS Care” ऐप का उपयोग कर सकता है। इस ऐप को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप में ISI नंबर दर्ज करने पर उत्पाद की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। यदि जानकारी नहीं मिलती है, तो संभव है कि उत्पाद नकली हो।
READ MORE : CG BREAKING : चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी में मिला 53 लाख कैश, झारखंड से नागपुर ले जा रहा था ड्राइवर
इसके अलावा, BIS केयर ऐप के जरिए उपभोक्ता नकली उत्पाद की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। BIS की यह कार्रवाई उपभोक्ताओं को सुरक्षित और प्रमाणित उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए निरंतर जारी रहेगी। BREAKING NEWS