National

Big Breaking : फैक्ट्री में हुआ बॉयलर विस्फोट, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप…

 

गाजियाबाद। Big Breaking : दिल्ली NCR के गाजियाबाद में आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ। जहां भोजपुर थाना क्षेत्र के गौ अतरौली में स्थित नॉर्दर्न ईस्टर्न रबर एंड रोल फैक्टरी में बॉयलर फट गया। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है।

Read More : BIG BREAKING : समंदर में 44 लोगों के साथ डूबी सबमरीन, 6 की मौत…रेस्क्यू ऑपरेशन में भेजी गईं 21 एंबुलेंस

 

Big Breaking : प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान योगेंद्र कुमार, अनुज और अवधेश कुमार के रूप में हुई है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्टरी के अंदर मौजूद कर्मचारी संभल भी नहीं पाए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Big Breaking : हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button