Ranveer Allahabadia : विवादों में घिरे रणवीर इलाहाबादिया पर टूटा एक और पहाड़! गर्लफ्रेंड से हो गया ब्रेकअप?
Ranveer Allahabadia : Another big blow to Ranveer Allahabadia who is surrounded by controversies! Did he break up with his girlfriend?

नई दिल्ली | Ranveer Allahabadia : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इंडियाज गॉट टैलेंट में अश्लील टिप्पणी करने के चलते वे विवादों में घिर गए हैं और उनके खिलाफ कई केस दर्ज हो चुके हैं। पहले से ही कानूनी परेशानियों का सामना कर रहे रणवीर के लिए एक और मुश्किल खड़ी हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने भी उनसे दूरी बना ली है।
Ranveer Allahabadia टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसे रणवीर से जोड़कर देखा जा रहा है। अपने पोस्ट में निक्की ने लड़कों के व्यवहार पर टिप्पणी की। उन्होंने कार में बैठे हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें लिखा था – “उसकी लड़की दोस्त, उसकी फेल हो चुकी टॉकिंग स्टेज है। लड़कियों, आंखें खुली रखो।” निक्की ने वीडियो के कैप्शन में भी लिखा – “वो लड़की सिर्फ एक दोस्त है।” इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रणवीर और निक्की का ब्रेकअप हो चुका है।
READ MORE : BREAKING NEWS : रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार भारत आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी को लेकर कह दी ये बड़ी बात…
फैंस की प्रतिक्रियाएं
निक्की के इस पोस्ट पर फॉलोअर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – “मैम, आप भाई से बात करके उन्हें फिर से पॉडकास्ट करने को कहिए।” दूसरे ने लिखा – “इशारा साफ कर दिया गया है।” वहीं, कुछ लोगों ने निक्की से सवाल भी किया कि क्या उनके सभी मेल फ्रेंड भी उनकी असफल बातचीत के उदाहरण हैं?
कभी नहीं किया रिलेशनशिप कंफर्म
Ranveer Allahabadia रणवीर और निक्की को कई बार साथ में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया है, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। अब निक्की की इस पोस्ट के बाद उनके ब्रेकअप की खबरें और जोर पकड़ रही हैं। हालाँकि, इस पर अभी तक रणवीर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।