Chhattisgarh

CG NEWS : भोरमदेव महोत्सव : कुर्सियों से ज्यादा पास बांटे जाने की वजह से फूटा लोगों का गुस्सा, जानिए फिर क्या हुआ

CG NEWS : भोरमदेव महोत्सव : कुर्सियों से ज्यादा पास बांटे जाने की वजह से फूटा लोगों का गुस्सा, जानिए फिर क्या हुआ

CG NEWS : कबीरधाम। भोरमदेव महोत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रशासन की लापरवाही देखने को मिली। इस बार महोत्सव के लिए पहली बार VIP Pass बांटे गए थे, लेकिन उसके मुताबिक व्यवस्था ठीक से नहीं हो पाई। कुर्सियों से ज्यादा पास बांटे जाने की वजह से लोग गुस्से में आ गए और कुर्सियों को तोड़ने लगे, जिससे आयोजन पर असर पड़ा।

CG NEWS : विश्व प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों का गुस्सा कुर्सियों पर फूट पड़ा। उन्होंने न केवल कुर्सियां तोड़ी, बल्कि कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी तोड़ी। माहौल बिगड़ते देख शिव भजन गायक का कार्यक्रम जल्दी समाप्त कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बीच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, और पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी मौजूद थे।

CG NEWS : दरअसल, 26 से 27 मार्च तक आयोजित 29वें भोरमदेव महोत्सव में पहली बार VIP Pass बांटे गए थे, लेकिन प्रशासन उनकी व्यवस्था नहीं कर सका। अब जब कार्यक्रम में कुर्सियों की व्यवस्था करने वाले ठेकेदार का बिल आएगा, तो नुकसान का असली आकलन होगा। महोत्सव की छवि पर यह घटना एक बड़ा दाग बनकर रह गई।

 

READ MORE : Trains Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान! रेलवे ने कई ट्रेनें की रद्द, यहां देखें लिस्ट…

 

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button