National

Chaitra Navratri 2025 : 30 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्री, इस बार 9 नहीं… इतने दिनों तक की जाएगी मां की आराधना, नोट कर ले तारीख…

 

नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2025 : हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस पर्व को शक्ति उपासना का पावन समय माना जाता है, जब भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर उनके आशीर्वाद की प्राप्ति करते हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होने वाले इस पर्व को पूरे भारत में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस बार चैत्र नवरात्रि कितने दिनों की होगी और इसका शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, आइए जानते हैं।

Read More : Somwar Ke Upay : प्रत्येक सोमवार को बस कर लें ये जरुरी उपाय, भोले भंडारी होंगे प्रसन्न, बरसाएंगे विशेष कृपादृष्टि

चैत्र नवरात्रि 2025 (Chaitra Navratri 2025) की तिथि और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च 2025 को शाम 4:32 बजे होगी, जो 30 मार्च को दोपहर 12:45 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर, नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च 2025 (रविवार) से मानी जाएगी।

क्या इस बार नवरात्रि 8 दिनों की होगी या 9 दिनों की?
इस बार तिथियों में बदलाव के कारण अष्टमी और नवमी तिथि 6 अप्रैल को एक ही दिन पड़ रही है। अतः चैत्र नवरात्रि 8 दिनों की होगी, और महाअष्टमी व नवमी पूजन एक ही दिन संपन्न होगा।

Read More : Tips : अभी तक नहीं निकला होली का रंग? तो अपनाएं ये ट्रिक, 2 मिनट में मिलेगा रिजल्ट!

Chaitra Navratri 2025 : कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
कलश स्थापना, जिसे घटस्थापना भी कहा जाता है, नवरात्रि की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है। इस वर्ष कलश स्थापना के लिए दो प्रमुख शुभ मुहूर्त होंगे:
– प्रातःकाल – 5:52 AM से 9:22 AM तक
– अभिजीत मुहूर्त – 12:02 PM से 12:56 PM तक

Chaitra Navratri 2025 : विशेष पर्व और व्रत
– 1 अप्रैल – माँ चंद्रघंटा पूजा
– 3 अप्रैल – माँ स्कंदमाता पूजा
– 6 अप्रैल – महाअष्टमी और नवमी पूजन
– 7 अप्रैल – राम नवमी

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button