CrimeChhattisgarh

CG BREAKING : पुलिस ने 25 लाख की लूट में शामिल 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूटे गए जेवर और पिस्टल-कट्टा भी जब्त

CG BREAKING : Police arrested 3 accused involved in the robbery of 25 lakhs, looted jewellery and pistol-katta also seized

सरगुजा | CG BREAKING : सरगुजा पुलिस ने लूट के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सीतापुर क्षेत्र में किराना दुकान संचालक के घर से लगभग 25 लाख की लूट की थी। इसके अलावा, आरोपियों ने 5 दिन पहले राइस मिल संचालक के घर लूट की कोशिश भी की थी। यह तीन सदस्यीय हथियारबंद नकाबपोश गिरोह पकड़े गए हैं, और इनके पास से लूटी गई सोने-चांदी की सामग्री, नकदी, कट्टा और पिस्टल बरामद की गई है। इन आरोपियों ने कई लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दिया है। CG BREAKING

कैसे पकड़े गए आरोपी?

CG BREAKING पुलिस ने लूट के मामलों की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। सबसे पहले शिवा उर्फ डेविड एक्का को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। हालांकि, एक और आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पकड़े गए तीनों आरोपी पहले से ही निगरानीशुदा अपराधी हैं और इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

READ MORE : CG BREAKING : वनरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का मामला! ननकीराम कंवर ने लगाए गंभीर आरोप, केंद्रीय विभाग ने शुरू की जांच…

इन अपराधों में शामिल थे आरोपी

– 23 नवंबर 2024 – लुचकी घाट लूटकांड: एक स्कूटी सवार छात्रा से मोबाइल और स्कूटी लूटना।
– 08 फरवरी 2025 – टीचर के घर डकैती: शिक्षिका के घर घुसकर पैसे और जेवर लूटना।
– 26 फरवरी 2025 – रिटायर्ड डिप्टी रेंजर के घर डकैती: परिवार को बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूटना।
– 17 मार्च 2025 – राइस मिल संचालक के घर लूट की कोशिश: हथियारबंद बदमाशों ने राइस मिल संचालक के घर में घुसने की कोशिश की थी।

जेल में बनाई लूट की योजना

CG BREAKING आरोपी शिवा उर्फ डेविड एक्का पहले भी लूट और चोरी के मामलों में शामिल रहा है। वह और लखन उरांव, जिनके खिलाफ जशपुर के दोहरे हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था, ने जशपुर जेल में मिलकर एक गिरोह बनाया। जेल से बाहर आने के बाद, उन्होंने एक के बाद एक लूट की वारदातें की।

READ MORE :  BREAKING NEWS : CBI की बड़ी कार्रवाई! PWD अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, 73 लाख रुपये नकद बरामद…मचा हड़कंप

बरामद किए गए सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 15 लाख रुपये के जेवर और नकदी बरामद की। इनमें 71.66 ग्राम गला हुआ सोना, 195 ग्राम चांदी, 2,500 रुपये नकद, एक मंगलसूत्र और दो पायल शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहन भी जब्त किए हैं, जिनमें 1 पिस्टल, 1 कट्टा, जिंदा कारतूस, लूट की स्कूटी, बाइक, वारदात में प्रयुक्त कार और लूटा गया मोबाइल शामिल हैं।

लूट के जेवर खरीदने वाले व्यापारी भी गिरफ्तार

CG BREAKING  आरोपियों ने लूटा गया सोना झारखंड और जशपुर के ज्वेलरी दुकानों में बेचा था। पुलिस ने लूट के जेवर खरीदने वाले झारखंड (रांची) के सुशील प्रसाद ताम्रकर और जशपुर के राजेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

READ MORE :  CG Crime : 10 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा, कंबोडिया से जुड़े आरोपी को CG पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी-

1. शिवा उर्फ़ डेविड एक्का (22 साल), निवासी कुनमेरा, सीतापुर
2. लखन उरांव (28 साल), निवासी लोहरदगा, झारखंड
3. रूपेंद्र श्रीवास (27 साल), निवासी पत्थलगांव, जिला जशपुर

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button