Chhattisgarh

CG NEWS : लापरवाही पड़ी भारी, नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर पर गिरी गाज

CG NEWS : लापरवाही पड़ी भारी, नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर पर गिरी गाज

CG NEWS : कवर्धा: पंडरिया थाना में पदस्थ नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने वाहन चालकों से अवैध रूप से पैसे की मांग की और अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरती।

CG NEWS : नगर सैनिक अरविंद शुक्ला पर आरोप है कि उसने एक वाहन चालक से 3000 रुपये की अवैध मांग की और शराब की व्यवस्था करने की धमकी दी। वहीं, नायक चमन सिंह ठाकुर ने भी इसी प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया और नियमों का उल्लंघन किया।

 

 

CG NEWS : यह घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता सामने आई। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश पर, जिला सेनानी नगरसेना ने तत्काल प्रभाव से दोनों कर्मचारियों नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर को ड्यूटी से हटा दिया है। अब इस मामले की जांच की जा रही है और दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button