Chhattisgarh

CG NEWS : दंतेश्वरी सेवा वाहिनी द्वारा 9 वर्ष पूरे होने पर दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में किया गया माता का महा भंडारे का आयोजन

CG NEWS : दंतेश्वरी सेवा वाहिनी द्वारा 9 वर्ष पूरे होने पर दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में किया गया माता का महा भंडारे का आयोजन

CG NEWS : धीरज मेहरा / जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में शनिवार को मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मां दंतेश्वरी सेवा वाहिनी द्वारा दंतेश्वरी मंदिर में साप्ताहिक चालीसा पाठ और महा आरती के 9। वर्ष पूरे होने पर विशाल महा भंडारे का आयोजन किया गया इस महा भंडारे में नौ प्रकार के व्यंजन का वितरण किया गया। इससे पहले 9 कन्याओं को शक्ति स्वरुप में महा भंडारे का भोग लगाया गया था।

 

CG NEWS : मां दंतेश्वरी सेवा वाहिनी के सदस्य दिलीप देव ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के द्वारा साप्ताहिक चालीसा पाठ और महाआरती के 9 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन किया गया हैं । उन्होंने बताया कि वार्षिक उत्सव में संस्था के द्वारा मार्च के महीने में दूसरे,तीसरे और चौथे शनिवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रथम आयोजन में दीपदान और मां दंतेश्वरी की महाआरती का आयोजन,दूसरे आयोजन में कुमकुम पूजन और हवन अनुष्ठान किया जाता है और तीसरे आयोजन में महा भंडारे का आयोजन किया जाता है।

CG NEWS : वहीं मां दंतेश्वरी सेवा वाहिनी की शुभ्रा दास ने कहा कि इस वर्ष महा भंडारे में खिचड़ी की जगह 9 प्रकार व्यंजनों का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया और मां दुर्गा के 9 स्वरूप के रूप में 9 कन्याओं को प्रसाद का भोग लगाया गया।

CG NEWS : मां दंतेश्वरी सेवा वाहिनी की सदस्या सस्मिता साहू ने बताया कि संस्था प्रति शनिवार को मंदिर में चालीसा और आरती का आयोजन करती है और यह क्रम विगत 9 वर्षों से निरन्तर चला आ रहा है।आज इस आयोजन के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।मां दंतेश्वरी सेवा वाहिनी परिवार का गठन नौवर्ष पूर्व 2016 में हुआ है तबसे लगातार 9 वर्षों से यह आयोजन होता चला आ रहा है समिति के सदस्य सीमा देव, सस्मिता साहू, शुभ्रा दास, सुनीता तिवारी, नीतू देवांगन, ऊषा साहू सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button