CrimeChhattisgarh

CG Crime : दो लापता बालिकाएं बरामद, पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में दो को किया गिरफ्तार

CG Crime : Two missing girls found, police arrested two on charges of molestation

रायगढ़ | CG Crime : घरघोड़ा थाना पुलिस ने दो लापता किशोर बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है और गंदी नियत से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। CG Crime

थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर के नेतृत्व में पुलिस ने 21 और 24 फरवरी को घर से बिना बताए लापता हुई दो बालिकाओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में अपराध क्रमांक 46/2025 और 47/2025 के तहत धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पता चला कि दोनों बालिकाएं बिलासपुर गई थीं, जहां उन्हें बालिका गृह सरकंडा में रखा गया था। दस्तयाबी के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग के दौरान एक बालिका ने शंकर दास महंत (60 वर्ष) और दूसरी ने यशचरण भगत (19 वर्ष) पर गंदी नियत से छेड़खानी करने के आरोप लगाए। CG Crime

READ MORE : BREAKING NEWS : उद्योग में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर… दूर तक फैला धुएं का गुबार

विस्तृत जांच में अपहरण की घटना नहीं पाई गई, जिसके बाद धारा 137(2) बी.एन.एस. हटाकर छेड़खानी की धारा 74, 75 बी.एन.एस. तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8, 9(ढ) जोड़ी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घरघोड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। CG Crime

READ MORE : Honey Trap : मंत्रीजी हुस्न के जाल में फंसते-फंसते बचे, बोले– 20 साल से BJP-Congress के नेता बन रहे शिकार!

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button