National
Gwalior News: घर के बाहर पथराव, महिला ने पति और उसके साथियों पर लगाए आरोप, देखें वीडियो
Gwalior News: घर के बाहर पथराव, महिला ने पति और उसके साथियों पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

Gwalior News: ग्वालियर : ग्वालियर के ओल्ड हाई कोर्ट इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां आधे दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने एक घर के बाहर पथराव किया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब वायरल हो चुका है।
Gwalior News: महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर पथराव किया। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, और इसी वजह से यह घटना घटी।
READ MORE: Sukma Breaking: सुकमा कृषि विज्ञान केंद्र में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका
Gwalior News: महिला की शिकायत पर इंदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस पथराव के कारणों और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।