Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा फिर लौटीं मुंबई, करोड़ों की बेली बटन रिंग पर टिकी सबकी निगाह…जानिए क्या है ख़ास
Priyanka Chopra: Priyanka Chopra returns to Mumbai, everyone's eyes are on the belly button ring worth crores... know what is special

नई दिल्ली | Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट लुक एक बार फिर से सबका ध्यान आकर्षित करने में सफल रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई प्रियंका ने अपने कूल और कम्फर्टेबल लुक से फैशन के नए मानक सेट किए हैं। इस बार उनका लुक खास तौर पर उनके बैली बटन की वजह से चर्चा में है। प्रियंका का यह बैली बटन खास नहीं बल्कि बेहद महंगा है इसकी कीमत 2.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
Priyanka Chopra प्रियंका ने सफेद और नेवी ब्लू रंग का प्रिंटेड पायजामा सेट पहना था, जो आरामदायक दिखने के साथ-साथ स्टाइलिश भी था। इसके साथ ही, उन्होंने शर्ट के बटन खुले रखे थे, जिससे अंदर से ब्लैक टैंक टॉप नजर आ रहा था, जो उनके लुक को और भी क्लासी बना रहा था। यह स्टाइलिंग ट्रिक उनके पूरे आउटफिट को एक नया ट्विस्ट देती है।
READ MORE : Aamir Khan with Gauri Spirit : मुंबई में स्पॉट हुआ मिस्टर परफेक्शनिस्ट और उनकी लेडी लव
Priyanka Chopra प्रियंका की एसेसरीज ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया। उन्होंने सनग्लासेस, गोल्डन हूप इयररिंग्स और व्हाइट जूते पहने थे। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया उनका डायमंड बैली बटन, जिसने उनके पूरे लुक को और अधिक स्टाइलिश बना दिया।
Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा का यह लुक हमें यह सिखाता है कि स्टाइल और कम्फर्ट का बेहतरीन मिश्रण कैसे किया जा सकता है। अगर आप भी ट्रेंडी दिखना चाहती हैं, लेकिन कम्फर्ट से समझौता नहीं करना चाहतीं, तो प्रियंका का यह एयरपोर्ट लुक आपके लिए एक बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकता है।