EntertainmentInternationalNationalSports

IPL 2025 : रंगारंग होगा आईपीएल का ओपनिंग सेरेमनी, किंग खान, सलमान और कटरीना समेत ये सितारे आएंगे नजर…

नई दिल्ली। IPL 2025 : IPL 2025 का रोमांचक आगाज होने वाला है, और इसके 18वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगी। हर साल की तरह इस बार भी सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि ग्लैमर, संगीत और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

IPL 2025 : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लगाएंगे चार चांद
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक शाहरुख खान अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहेंगे। उनका करिश्माई अंदाज और दमदार परफॉर्मेंस इस सेरेमनी को खास बनाएंगे। फैंस किंग खान की झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More : IPL 2025 : 43 की उम्र में भी दबरदस्त फिट है महेंद्र सिंह धोनी, नेट्स में जमकर लगाए छक्के, एक्सपर्ट्स ने बताया फिटनेस का राज

सलमान खान का ‘सिकंदर’ प्रमोशन और प्रियंका की ग्लोबल मौजूदगी
सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का प्रमोशन करेंगे, जो 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होगी। वहीं, बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी इस इवेंट का हिस्सा होंगी। हालांकि, वे क्या खास करने वाली हैं, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

IPL 2025 : संगीत और डांस का जादू बिखेरेंगे ये सितारे
अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल अपनी सुरीली आवाज से समा बांधेंगे।
श्रद्धा कपूर और वरुण धवन धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा देंगे।
पंजाबी म्यूजिक स्टार करण औजला और दिशा पाटनी भी खास परफॉर्मेंस देंगे।

ग्लैमर का तड़का लगाएंगी ये अभिनेत्रियां
इस भव्य इवेंट में कटरीना कैफ, त्रिप्ती डिमरी, अनन्या पांडे, माधुरी दीक्षित, उर्वशी रौतेला, पूजा हेगड़े और करीना कपूर भी नजर आएंगी।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button