Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज! रायपुर समेत कई संभागों में बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है पूर्वानुमान…

रायपुर। Weather Update : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में 20-21 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिन के तापमान में गिरावट संभव
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसका असर दिन और रात दोनों समय के तापमान पर पड़ेगा, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। समुद्र से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण रायपुर में दोपहर के बाद बादल छाए रह सकते हैं और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।
Read More : Weather Update : दिनों-दिन बढ़ रहा पारा! रायपुर में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, अगले दो दिनों में मिल सकती है थोड़ी राहत
Weather Update : जगदलपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा
मंगलवार को जगदलपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था।
Weather Update : आने वाले दिनों में और बदल सकता है मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी रह सकता है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए अपडेट्स का इंतजार करें।