InternationalNational

Sunita Williams Return : नौ महीने बाद अंतरिक्ष से घर वापसी, सुनीता विलियम्स समेत सभी चार अंतरिक्ष यात्रियों के जज्बे को सलाम! नासा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह दी ये बात…

 

नई दिल्ली। Sunita Williams Return : नौ महीने के ऐतिहासिक अंतरिक्ष प्रवास के बाद नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए हैं। स्पेसएक्स क्रू 9 ड्रैगन कैप्सूल ने भारतीय समयानुसार 19 मार्च की सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट के पास स्पलैशडाउन किया। यह मिशन केवल आठ दिनों के लिए निर्धारित था, लेकिन तकनीकी कारणों से अंतरिक्ष यात्रियों को पूरे नौ महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर रहना पड़ा।

Read More : Sunita Williams : कल 9 महीने बाद अंतरिक्ष से लौटेंगी Sunita Williams, जानिए रिटर्न मिशन में क्या हैं बड़े जोखिम…

नासा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मिशन की सफलता को एक बड़ी उपलब्धि बताया और स्पेसएक्स के योगदान की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि इस लंबे प्रवास के दौरान कई तकनीकी बाधाएं आईं, लेकिन ड्रैगन क्रू कैप्सूल की विश्वसनीयता और वैज्ञानिकों की मेहनत के चलते यह मिशन सफल हो सका। सुनीता विलियम्स ने वापसी पर खुशी जताई और अपने अनुभव साझा किए।

Sunita Williams Return : स्पेसएक्स क्रू 9 मिशन 15 मार्च को लॉन्च किया गया था, लेकिन कुछ तकनीकी चुनौतियों के कारण इसमें देरी हुई। अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर अपेक्षा से कहीं अधिक समय बिताना पड़ा। आखिरकार, 17 घंटे की वापसी यात्रा के बाद सभी यात्री सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए।

Read More : Sunita Williams : अंतरिक्ष में इतिहास रच रहीं सुनीता विलियम्स, बिगड़ती सेहत के बावजूद बनाए ये दो अनोखे रिकॉर्ड… धरती पर भी होगी जल्द वापसी

Sunita Williams Return : मिशन सफल होने पर एलन मस्क ने किया ट्वीट
सुनीता विलियम्स समेत 4 अंतरिक्ष यात्रियों की सफल वापसी पर एलन मस्क ने ट्वीट किया है। उन्होंने स्पेसएक्स और नासा को मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया भी अदा किया है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button