EntertainmentNational

Pushpa 2 की रिलीज से पहले बुरे फंसे एक्टर Allu Arjun, इस मामले में दर्ज हुई FIR, क्या निर्धारित डेट पर रिलीज हो पाएगी फिल्म ?

 

मनोरंजन डेस्क। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 5 दिसंबर से सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार हैं। इसी बीच एक्ट्रर अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल उनके खिलाफ FIR दर्ज किया गया हैं। इस खबर को सुनते ही फैंस परेशान को गए हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज को लेकर चिंतित भी हैं। ऐसे में हम आपको इसकी सही जानकारी देने वाले है कि आखिर क्यों एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज हुआ है और फिल्म की रिलीज कब होगी ?

Read More : Viral News : महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहन बीच सड़क पर युवक ने लगाए ठुमके, राहगीरों ने कर दी पिटाई, जानिए पूरा मामला… (Allu Arjun)

दरअसल, मुंबई में ‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले प्रमोशन के लिए एक मेगा इवेंट रखा गया था। जिसमें अभिनेता भी अपनी मूवी को प्रमोट करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने (Allu Arjun) अपने फैंस से बात करते हुए कहा कि मेरे पास फैंस नहीं, बल्कि फैंस की आर्मी है। मैं अपने सभी फैंस से बहुत प्यार करता हूं और मेरे फैंस हमेशा आर्मी की तरह मेरे लिए खड़े रहते हैं। अगर पुष्पा 2 हिट हुई, तो उसकी सक्सेस का क्रेडिट भी इन्हीं को जाने वाला है।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने के लिए आर्मी शब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद हैदराबाद पुलिस में अल्लू अर्जुन की शिकायत दर्ज कराई गई। ये शिकायत श्रीनिवास गौड़ नाम के शख्स ने करवाई है। उनका कहना है कि फैंस के लिए आर्मी शब्द का उपयोग किया जाना गलत है।

बता दे कि अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के बात से नाराज ग्रीन पीस एनवायरनमेंट एंड वॉटर हार्वेस्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास गौड़ ने हैदराबाद के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। श्रीनिवास का कहना है कि फैंस के लिए सेना शब्द का इस्तेमाल करना अपमानजनक है क्योंकि यह शब्द राष्ट्र की सेवा करने वाले सशस्त्र बलों से जुड़ा है।

5 दिसंबर को ही रिलीज होगी फिल्म
फैंस को रिलीज डेट को लेकर चिंतिन नहीं होना हैं। फिल्म अपने निर्धारित तिथि यानी 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्लू (Allu Arjun) अर्जुन के साथ रशमिका मंदाना और फहाद फासिल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

 

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button