ChhattisgarhCrime

RAIPUR NEWS : रायपुर महापौर मीनल चौबे की प्रेस कांफ्रेंस, निगम मेयर इन काउंसिल की घोषणा, जल्द ही जोन अध्यक्षों के नाम का भी ऐलान होगा, देखें लिस्ट

RAIPUR NEWS : रायपुर महापौर मीनल चौबे की प्रेस कांफ्रेंस, निगम मेयर इन काउंसिल की घोषणा, जल्द ही जोन अध्यक्षों के नाम का भी ऐलान होगा, देखें लिस्ट

RAIPUR NEWS : रायपुर : रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान निगम के मेयर इन काउंसिल (MIC) की घोषणा की। इस नई टीम में 14 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिसमें पुराने और नए पार्षदों का समन्वय देखने को मिलेगा।

RAIPUR NEWS  : रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे द्वारा घोषित मेयर इन काउंसिल (MIC) में नए और पुराने पार्षदों का सही समीकरण देखने को मिला है। इस टीम में 4 सीनियर पार्षदों पर विशेष भरोसा जताया गया है, जो निगम के प्रशासनिक मामलों में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा 9 नए पार्षदों को भी मेयर इन काउंसिल का सदस्य बनाया गया है।

RAIPUR NEWS  महापौर मीनल चौबे ने कहा कि इस टीम के गठन से शहर के विकास को गति मिलेगी और विभिन्न विभागों में कुशलतापूर्वक काम किया जाएगा।महापौर मीनल चौबे ने इस नई टीम के गठन के माध्यम से शहर के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं खबर है कि जल्द ही जोन अध्यक्षों के नाम का भी ऐलान होगा।

RAIPUR NEWS : मेयर इन काउंसिल के सदस्य और उनके विभाग:

1. दीपक जायसवा – लोककर्म विभाग
2. डॉ. अनामिका सिंह – सामान्य प्रशासन एवं विधिविधाई कार्य
3. मनोज वर्मा – नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा
4. अवतार भारती बागल- राजस्व विभाग
5. संतोष कुमार साहू – जल कार्य विभाग
6. गायत्री सुनील चंद्राकर – लोक स्वास्थ्य, खाद्य एवं स्वच्छता
7. सुमन अशोक पांडेय – विद्युत एवं अभियांत्रिकी
8. महेंद्र खोडियार – वित्त लेखा एवं अंकेक्षण
9. खेमकुमार सेन – शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण
10. सरिता दुबे – महिला एवं बाल विकास
11. संजना अहिरवार – SC-ST कल्याण
12. अमर गिदवानी – संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत
13. नंदकिशोर साहू – खेल कूद एवं युवा कल्याण
14. भोलाराम साहू – पर्यावरण एवं उद्यानिकी

 

READ MORE: CG NEWS : महिला थाना परिसर में शराब के नशे में महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा, इधर शराबी रिक्शा चालक कई घंटों तक सड़क पर लेटा रहा, देखें वीडियो

 

 

 

 

 

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button