Chhattisgarh

Bilaspur News: सरकारी कर्मचारियों के लिए कलेक्टर की अच्छी पहल, अब इस दिन कर्मचारियों-अधिकारियों की समस्या दूर करने लगेगा जनदर्शन

Bilaspur News: सरकारी कर्मचारियों के लिए कलेक्टर की अच्छी पहल

Bilaspur News: बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर मंगलवार को जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया। बिलासपुर में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अब हर सप्ताह जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह जनदर्शन प्रत्येक मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे तक कलेक्टर अवनीश शरण के नेतृत्व में होगा। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए।

 

READ MORE: Meerut News: गजब हो गया…. 11 लाख रुपये जूते चुराने की रस्म, दूल्हे को दहेज मिला इतने करोड़, पढ़िए मजेदार खबर

 

Bilaspur News: काफी संख्या में कर्मचारी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का सुलझाव व्यवस्थित तरीके से करने के लिए यह जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें कर्मचारियों की विभागीय समस्याओं और व्यक्तिगत मुद्दों की सुनवाई की जाएगी।

 

 

Bilaspur News: सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इस जनदर्शन का लाभ उठा सकेंगे और कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समय देने और समुचित समाधान की कलेक्टर की पहल को अधिकारी-कर्मचारी संगठनों ने सराहा है।

 

 

READ MORE: INSIDE STORY  : दो लडक़ों की एक गर्लफ्रेंड, एक युवती के दो बॉयफ्रेंड , रिश्तों में उलझन, जाने क्या है मामला

 

 

 

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button