Chhattisgarh

CG News : घरघोड़ा में कांग्रेस का दबदबा! अमित त्रिपाठी बने नगर पंचायत उपाध्यक्ष, बीजेपी के तीन वोट ने किया क्रॉस वोट

CG News : Congress dominates in Gharghoda! Amit Tripathi becomes Nagar Panchayat Vice President, three BJP voters cross-voted

घरघोड़ा | CG News : घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में एक बार फिर चौंकाने वाला उलटफेर देखने को मिला, जहां बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष चुनाव के बाद सभी दलों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली थी, जिसका असर आज के परिणाम में साफ नजर आया। इस चुनाव में कांग्रेस के अमित त्रिपाठी ने जीत दर्ज कर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। CG News

घरघोड़ा नगर पंचायत में बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत था। कुल 16 पार्षदों में 9 बीजेपी, 4 कांग्रेस, 2 निर्दलीय और 1 अध्यक्ष का वोट था। बहुमत के लिए 9 वोटों की जरूरत थी, लेकिन कांग्रेस की रणनीति के चलते पूरा समीकरण बदल गया। CG News

कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी अमित त्रिपाठी को खड़ा किया और बहुमत साबित करते हुए 9 वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत में कांग्रेस के 4 वोट, निर्दलीय के 2 वोट और बीजेपी के 3 वोट अमित त्रिपाठी के पक्ष में गए, जिससे राजनीतिक समीक्षकों को भी हैरानी हुई। कांग्रेस ने इस जीत के साथ नगर पंचायत में अपनी मजबूती का प्रदर्शन किया।

READ MORE : CG Crime : पुलिस ने दो अंतरराज्यीय आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इससे पहले भी अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी को हार झेलनी पड़ी थी, जबकि घरघोड़ा को रायगढ़ सांसद और जिला बीजेपी अध्यक्ष का गढ़ माना जाता रहा है। CG News

अमित त्रिपाठी, जो एनएसयूआई से छात्र राजनीति की पृष्ठभूमि रखते हैं, पहले ही नगर पंचायत चुनाव में एक कद्दावर नेता को हराकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखा चुके हैं। अब, बहुमत न होने के बावजूद कांग्रेस के समर्थन से उपाध्यक्ष पद जीतकर उन्होंने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।

इस जीत में कांग्रेस विधायक लालजीत राठिया के मार्गदर्शन में महेंद्र चौधरी, शिव शर्मा, उस्मान बेग और अन्य नेताओं ने अहम भूमिका निभाई। उनकी रणनीति और राजनीतिक ताने-बाने ने अमित त्रिपाठी की राह आसान कर दी। CG News

READ MORE : Instagram New Features : Instagram यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट! जल्द मिलेगा Telegram जैसा यह फीचर, जानें इसके फायदे

अमित त्रिपाठी की इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, और इस जीत को कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। CG News

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button