National

Amarnath Yatra 2025 : इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, इस तारीख से होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पूरा शेड्यूल

 

नई दिल्ली। Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने बुधवार को बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है। जम्मू और कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की वार्षिक तीर्थयात्रा आगामी 3 जुलाई, 2025 से प्रारंभ होगी और 39 दिनों तक चलने के बाद रक्षा बंधन के दिन, 9 अगस्त को संपन्न होगी। यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्राइन बोर्ड की बैठक में लिया गया। उपराज्यपाल सिन्हा अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

Read More : Health Tips : टैटू बनवाने का सोच रहे हैं? तो आप भी हो सकते हैं इस जानलेवा बीमारी के शिकार, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Amarnath Yatra 2025: यात्रा की तैयारियों पर जोर

तिथियों के ऐलान के साथ ही अमरनाथ यात्रा 2025 की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है। पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध होगी। इस तीर्थयात्रा को परेशानी मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन सुरक्षा, चिकित्सा सेवाओं और रसद प्रबंधन को प्राथमिकता दे रहा है।

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक है, जो हर वर्ष देश भर से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। यह यात्रा भक्तों को हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों के माध्यम से पवित्र गुफा तक ले जाती है, जहां वे प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Read More : Katha Benefits For Health: आयुर्वेद में सेहत का खजाना: पान में डाला जाने वाला कत्था देता है ये 5 अद्भुत फायदे

Amarnath Yatra 2025: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और नियम

पिछले वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 17 अप्रैल, 2024 से शुरू हुआ था। इस वर्ष, मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, 15 मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। पंजीकरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। नियमों के अनुसार, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, सभी श्रद्धालुओं को यात्रा शुरू करने से पहले अनिवार्य रूप से एक मेडिकल सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button