Rashifal

Aaj ka Rashifal 7 March 2025 : आज इन राशि वालों को मिलेगी चुनौतियां, और इनको मिलेगा लाभ…पढ़ें राशिफल

Today's horoscope 7 March 2025 : Today these zodiac signs will face challenges, and they will get benefits... Read horoscope

रायपुर | Aaj ka Rashifal 7 March 2025 : ग्रहों की चाल के अनुसार, शुक्रवार, 7 मार्च 2025 को कुछ राशियों के लिए यह दिन बेहद शुभ रहेगा, जबकि कुछ के लिए सामान्य रह सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए कोर्ट-कचहरी से जुड़ा फैसला फेवर में आ सकता है। कर्क राशि वालों को अपने मन पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी और कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुंभ राशि के जातकों को अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना जरूरी होगा। Aaj ka Rashifal 7 March 2025

हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (7 मार्च 2025) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल- Aaj ka Rashifal 7 March 2025

READ MORE : CG Crime : अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम! चाचा ने 3 साल की मासूम भतीजी की चढ़ाई बलि, सिर धड़ से अलग…आरोपी गिरफ्तार

मेष राशि 

आज सेहत सामान्य बनी रहेगी। सट्टेबाजी या अप्रत्याशित लाभ के लालच में न आएं, वरना धोखे का शिकार हो सकते हैं। वित्तीय मामलों पर ध्यान देना जरूरी होगा क्योंकि खर्चे बढ़ सकते हैं। हालांकि, पैसों को लेकर ज्यादा तनाव न लें। प्रभावशाली लोगों से बातचीत फायदेमंद साबित हो सकती है।

वृषभ राशि

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। ऊर्जावान बने रहने के लिए योग करें। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और लेन-देन में सतर्कता बरतें। Aaj ka Rashifal 7 March 2025

मिथुन राशि

आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कुछ लोग आपके काम में बाधा डाल सकते हैं, उन्हें नजरअंदाज करें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का प्यार बना रहेगा, उनके साथ समय बिताएं।

READ MORE :  International Masters League : दिग्गजों की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़, 8 मार्च से इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की हो रही शुरुआत

कर्क राशि

आज किसी बात को लेकर असहजता महसूस हो सकती है, लेकिन खुद को शांत रखने का प्रयास करें। दोस्त मदद के लिए आगे आएंगे। अनावश्यक खर्चों से बचें। प्रियजनों के साथ समय बिताएं। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

चोट लगने से बचने के लिए सावधान रहें। सेहत में सुधार लाने की कोशिश करें। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं और अप्रत्याशित धन लाभ का योग बन सकता है। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उनके साथ समय बिताएं। Aaj ka Rashifal 7 March 2025

कन्या राशि

आज अपने करीबी दोस्तों के साथ समय बिताएं। आर्थिक रूप से लाभ मिलने के संकेत हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। माता-पिता को समय दें। नई तकनीक और कौशल सीखने पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने का अवसर मिलेगा।

READ MORE :  CG Accident : पूर्व विधायक की फॉर्च्यूनर से टकराया बाइक सवार, मौके पर ही मौत…मचा हड़कंप

तुला राशि

कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है, इसलिए निरंतर प्रयास करते रहें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें। Aaj ka Rashifal 7 March 2025

वृश्चिक राशि

आज अपने विचारों को स्पष्ट रखते हुए कार्य करें। नौकरी और व्यवसाय में आर्थिक लाभ की संभावना है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ दिन आनंदमय रहेगा। प्रेम जीवन में खुशहाली रहेगी। कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें।

धनु राशि

दूसरों की आलोचना में समय न गंवाएं, बल्कि अपने कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी विवाद से बचने के लिए बड़ों की सलाह लें। जीवनसाथी के साथ समय सुखद रहेगा। अपनी छवि निखारने के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

READ MORE :  CG BREAKING : नक्सलियों ने 8 परिवारों को दी गांव छोड़ने की धमकी, जन अदालत में कहा- दोबारा आने पर मिलेगी मौत…पुलिस ने बढ़ाई सर्चिंग

मकर राशि

लंबी यात्रा से बचें, इससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। रिश्तों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। खुशी और उत्साह का अनुभव करेंगे। अधूरे कार्य पूरे करने की कोशिश करें। Aaj ka Rashifal 7 March 2025

कुंभ राशि

खेल-कूद में भाग लेने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी। सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कीमती सामान का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य का सहयोग तनाव दूर करेगा। मेहनत और धैर्य से लक्ष्यों की प्राप्ति संभव होगी।

READ MORE :  Health Tips : टैटू बनवाने का सोच रहे हैं? तो आप भी हो सकते हैं इस जानलेवा बीमारी के शिकार, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

मीन राशि

स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और आराम करें। भाई-बहनों का सहयोग और लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपकी किसी आदत से परेशान हो सकता है, इसलिए उसे प्यार से समझाने और मनाने का प्रयास करें। Aaj ka Rashifal 7 March 2025

डिस्क्लेमर : इस राशिफल में दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती। इसे अपनी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें, और किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button